बिहार

नरपतगंज में पी डब्लू डी मतदाताओं को जागरूक करने के दृष्टिगत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

अररिया, रंजीत ठाकुर। गुरुवार को आसन्न लोक सभा चुनाव 2024 के तहत प्रखंड परिसर नरपतगंज में पी डब्लू डी मतदाताओं को जागरूक करने के दृष्टिगत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम (स्वीप) का आयोजन किया गया। मौके पर उपस्थित दिव्यांगजनों को उनके लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।

Advertisements
Ad 1

इस दौरान सक्षम एप के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई तथा उस प्रक्रिया की भी जानकारी प्रदान की गई जिसके तहत कोई दिव्यांगजन घर बैठे ही मतदान कर सकते हैं। इस संबंध में स्वीप कोषांग के सहायक नोडल पदाधिकारी ने बताया कि इसके अलावा वरिष्ठ जनों के लिए भी कई व्यवस्थाएं चुनाव के दौरान की गई है, जिसमें मतदान केंद्र पर अलग पंक्ति की व्यवस्था, व्हील चेयर की उपलब्धता, 80 वर्ष या उनसे अधिक आयु के मतदाताओं के लिए घर बैठे मत डालने की सुविधा आदि शामिल है।

Related posts

महिला मेगा जॉब फेयर : दो दिनों में 6135 महिलाओं को मिला रोजगार

कालाबाजारी पर रोक के लिए सभी डीएम एवं एसपी को दिए गए हैं आवश्यक निर्देश

परेड ग्राउंड का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

error: