बिहार

राष्ट्रहित में भ्रष्टाचार का विरोध करें -अमित कुमार प्रबंधक रेल नीर प्लांट

फुलवारी शरीफ, अजीत। आईआरसीटीसी ने शनिवार को बाबूचक उच्च माध्यमिक विद्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया . ग्रामीणों को संबोधित करते हुए अमित कुमार प्रबंधक रेल नीर प्लांट ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सीआईसी को शिकायत दर्ज करने का सलाह दिया.
चेतन शर्मा आईआरसीटीसी के उप प्रबंधक ने भ्रष्टाचार को कोढ़ बताया. वही सुनील कुमार लैब टेक्नीशियन ने इस जागरूकता को अन्य लोगों तक पहुंचाने का आग्रह किया.
ग्रामीण ,सोशल एक्टिविस्ट प्रसिद्ध यादव ने भ्रष्टाचार का जड़ ऊपर तक मजबूत बताया .साथ ही रेल नीर पलॉट दानापुर की पानी की तारीफ़ की . प्रसिद्ध यादव ने उच्च माध्यमिक विद्यालय बाबूचक में शुद्ध पेय जल, व शौचालय निर्माण, स्वच्छ शौचालय की मांग की.

Advertisements
Ad 1

आईआरसीटीसी के अधिकारियों ने विद्यालय की शौचालय, व पेयजल की भी निरीक्षण कर इसे पूरा करने का आश्वासन दिया. सैंकड़ों ग्रामीण ने रेल नीर के अधिकारियों को पुरजोर स्वागत किया और इस तरह की जनकल्याणकारी योजनाओं को बताने के लिए आभार प्रकट किया. अधिकारियों ने ग्रामीणों को रेल नीर प्लांट में विजिट करने का सलाह दिए

Related posts

बिहार : केंद्र-राज्य के सहयोग से बिहार में विकास को मिलेगी रफ्तार : 1 जुलाई से लागू होगी VB G RAM G योजना

डीएम ने जन-कल्याण शिविर का किया औचक निरीक्षण : आई-कार्ड अनिवार्य, 30 जून तक लंबित काम निपटाने के निर्देश

नशा मुक्त सप्ताह’: अनुमंडल से प्रखंड तक अधिकारियों-कर्मियों ने ली ‘नशा मुक्त भारत’ की शपथ

error: