बिहार

शादी समारोह के मौके पर खुलेआम ताबड़तोड़ फायरिंग

नालंदा(राकेश नालंदा): इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां नूरसराय थाना इलाके के मुजफ्फरपुर की घटना है जहां की शादी समारोह के मौके पर ताबड़तोड़ खुलेआम फायरिंग की जा रही है।ये मामला 19/ 11 /2021 को बताई जा रही है अशोक रविदास की पुत्री की शादी में ताबड़तोड़ फायरिंग किया गया है वीडियो में फायरिंग करते जो व्यक्ति दिख रहा है स्वर्गीय उमेश रविदास के पुत्र मिथिलेश रविदास उर्फ (मीते मोची) है इसके अलावा कई और लोग भी अलग-अलग फायरिंग कर रहे हैं यूं कहें कि नालंदा जिले में हर छोटी मोटी पार्टी में खुलेआम ताबड़तोड़ फायरिंग की जाती है जिसकी भनक प्रशासन को नहीं लग पाती है अगर ऐसे में किसी को गोली लगती है तो बड़ी घटना होने से कोई इनकार नहीं किया जाता है हालांकि सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि बेवजह फायरिंग करने पर रोक लगा दिया गया है उसके बावजूद भी अक्सर नालंदा जिले में छोटी मोटी कोई भी पार्टी हो उस में खुलेआम फायरिंग किया जाता है और प्रशासन बेखबर सोया हुआ रहता है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस पर क्या कार्रवाई करती है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

पटना में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी, अपराध नियंत्रण को और सुदृढ़ करने के निर्देश

पत्नी संग पटना साहिब पहुंचे मंत्री दीपक प्रकाश, गुरु दरबार में लगाई हाजिरी

सेकंड चांस कार्यक्रम के तहत बालिकाओं के लिए मॉक टेस्ट का सफल आयोजन

error: