नालंदा(राकेश): नालंदा में मंगलवार की रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवक घायल हो गया। मामला एकंगरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंडवापोखर गांव के समीप की है। मृतक की पहचान तिराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत मेदिनी बीघा गांव निवासी स्वर्गीय राधेश्याम प्रसाद के पुत्र शिव शंकर कुमार के रूप में की गई है। इस घटना में शिव शंकर कुमार के छोटे भाई रवि शंकर जख्मी हो गए हैं। बुधवार की दोपहर बाद परिजन शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल पहुंचे। के बारे में बता के बहनोई बताया कि शिव शंकर प्रसाद अपने ससुराल छोटे भाई रवि शंकर के साथ बाइक पर सवार होकर हिलसा के भगतपुर गांव जा रहा था।
तभी कुड़वा पोखर के समीप एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इस घटना में शिव शंकर कुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वही उसका भाई रवि शंकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वह इस घटना की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली परिवार में कोहराम मच गया। मेदनी बीघा और भगतपुर गांव में घटना के बाद मातम सन्नाटा पसर गया। एकंगरसराय थाना अध्यक्ष अभिजीत कौन ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई है। सब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
