क्राइमबिहार

एक व्यक्ति हथियार, जिंदा कारतूस एवं दो खोखा के साथ गिरफ्तार!

पटना सिटी, न्यूज़ क्राइम 24। मेहंदी गंज थाना की पुलिस ने गुरुवार की देर रात वाहन चेकिंग के दौरान कमलदाह पथ आनंद विहार कॉलोनी मोड़ के समीप पुलिस ने एक व्यक्ति को हथियार, जिंदा कारतूस एवं दो खोखा के साथ गिरफ्तार किया हैं।

बताया जाता हाई की व्यक्ति तीन की संख्या में थे जब पुलिस दल पर नजर पड़ी तो भागने लगा। वही मौके पर मौजूद पुलिस को जैसे ही शक हुआ तो तीनों व्यक्ति को खदेड़ना शुरू किया जिसमें एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया और दो व्यक्ति फायरिंग करते हुए रात के अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

वही मेहंदी गंज थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि यह तीनों व्यक्ति लूटपाट की दृष्टि से रात को घूम रहे थे जिस व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है उसका नाम सूरज है। उसके पास से एक देशी पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस और दो खोखा बरामद हुआ है। वही व्यक्ति खाजेकला थाना क्षेत्र मोगलपुरा का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और सूरज कुमार को जेल भेज दिया गया हैं।

Related posts

एम्स पटना में एमबीबीएस के नये विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक शपथ, देहदान करने वालों को दी पुष्पांजलि

उच्च शिक्षा व्यवस्था को अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी बनाने पर डॉ. प्रेम कुमार का जोर

मगही हमारी मातृभाषा ही नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत भी है : डॉ. प्रेम कुमार