पंजाब

60 लीटर लाहन व 12 बोतल अवैध शराब सहित एक काबू!

WaterMark 2021 01 09 17 51 57

अबोहर(शर्मा जी): फिरोजपुर के डीआईजी हरदयाल सिंह मान के दिशा निर्देशों पर फाजिल्का के एसएसपी हरजीत सिंह, एसपीडी, एसपी हैडक्वाटर मोहन लाल, डीएसपी अबोहर राहुल भारद्वाज, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना बहाववाला के प्रभारी बलविंद्र सिंह के नेतृत्व में सीतोगुन्नो चौकी के प्रभारी दविंद्र सिंह के नेतृत्व में एएसआई काला सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ गांव खुब्बन की तरफ जा रहा था कि खास मुखबिर ने सूचना दी कि सुनील कुमार पुत्र अमरदास वासी खुब्बन अवैध शराब बेचने का कारोबार करता है। अगर उसके घर छापा मारा जाये तो उसके पास से चालू भट्ठी शराब बरामद हो सकती है। पुलिस ने मौके पर छापा मारा। मौके पर सुनील कुमार पुत्र अमरदास को काबू किया गया। उससे 60 लीटर लाहन व 12 बोतल अवैध शराब बरामद की। आरोपी के खिलाफ मुकदमा नं.6, 09.1.21, एक्साईज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को न्यायाधीश समिता सभ्रवाल की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उसकी कोरोना रिपोर्ट आने तक आरजी जेल में रखने के निर्देश जारी किये।

Related posts

प्लास्टिक के दानों की बोरियों में छिपाकर ले जा रहे थे नशे की खेप, पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

नशे में धुत ड्राइवर ने 5 गाड़ियों को मारी टक्कर, युवती ने पीछा कर पकड़ा; जड़े थप्पड

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा