बिहार

दस लीटर देशी चुलाई शराब के साथ एक गिरफ्तार!

अररिया, रंजीत ठाकुर दस लीटर चुलाइ शराब के साथ सोनापुर पंचायत के कोचगामा निवासी कुंदन मंडल को गिरफ्तार किया है । बथनाहा थाना अध्यक्ष धनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की एक व्यक्ति अपने घर के पीछे शराब को छुपा कर रखा है जिसके बाद पुलिस की एक टीम को मुखबिर के निशानदेही के अनुसार कुंदन मंडल के घर के पीछे खेत पर दबिश दी ।

खेत में छुपाये हुए दस लीटर अवैध देशी शराब का एक गैलन बरामद किया । इस संबंध में पूछताछ के बाद आरोपी को पुलिस ने अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है । जिसे आवश्यक करवाई के बाद सोमवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है ।

Related posts

दो बाइक पर लदी 42 लीटर नेपाली शराब बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार!

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत स्कूली बच्चों को किया जागरूक

धनतेरस और दीपावली को लेकर पटना के प्रमुख बाजारों में यातायात व्यवस्था का जायजा