बिहार

संविधान दिवस “के अवसर पर 56वीं वाहिनी एसएसबी बथनाहा में किया गया कार्यक्रम का आयोजन

अररिया(रंजीत ठाकुर): एस एस बी मुख्यालय बथनाहा में शुक्रवार को संविधान दिवस जवानों ने धूमधाम से मनाया गया है। आज के ही दिन 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान को विधिवत रूप से अंगीकृत किया गया था । इसी उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर 56वीं वाहिनी बथनाहा में समस्त कार्मिकों द्वारा काफी जोश व उमंग के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया । मौके पर उपस्थित मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मुख्यालय पूर्णिया के उप महानिरीक्षक श्री संजय कुमार सारंगी द्वारा भारतीय संविधान की बहुमूल्य विशेषताओं को बताते हुए संविधान की आत्मा कही जाने वाली प्रस्तावना को पढ़ाया गया, एवं प्रस्तावना में निहित देश की एकता, अखण्डता एवं संप्रभुता को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिए समस्त कार्मिकों सहित संकल्प भी लिया गया । इस अवसर पर 56वीं वाहिनी के प्रभारी कमांडेंट श्री मुकेश कुमार सिंह मुंडा, सहायक कमाण्डेन्ट रोमेश एखोम, सहायक कमांडेंट मनिन्द्र नाथ सरकार, उप निरीक्षक प्रेम कुमार गुप्ता एवं 56वीं वाहिनी के समस्त कार्मिक व नव प्रशिक्षु उपस्थित थे।

Advertisements
Ad 1

Related posts

ITI और स्वास्थ्य केंद्र अब बाबा महतो साहब के नाम पर, CM सम्राट चौधरी ने किया मेले का शुभारंभ

धनरूआ प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार यादव के पार्थिव शरीर पर राजद नेताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा के असामयिक निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम सहित वरिष्ठ नेताओं ने जताया शोक

error: