बिहार

अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100वीं जयंती के अवसर पर टाउन हॉल अररिया में संगोष्ठी का आयोजन

अररिया, रंजीत ठाकुर कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन, अररिया के संयुक्त तत्वावधान में अटल बिहारी वाजपेयी की 100 वीं जयंती के अवसर पर टाउन हॉल अररिया में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी कार्यक्रम का शुभारंभ जिला खेल पदाधिकारी सह वरीय उप समाहर्ता अररिया अरविंद कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग अररिया नितेश कुमार पाठक, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी अररिया सान्याल कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अररिया गोविंद कुमार, सीडीपीओ जोकीहाट राजा अहमद खान सहित उपस्थित पदाधिकारी एवं अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इससे पूर्व सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं अतिथियों ने अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

संगोष्ठी में चार प्रमुख वक्ताओं ने अपने विचार प्रस्तुत किए, जिसमें महिला कॉलेज अररिया के पूर्व प्राचार्य प्रो. वासुकी नाथ झा, एम.जी.एस. हाई स्कूल अररिया के पूर्व प्राचार्य बसंत कुमार राय, समवदिया पत्रिका के संपादक मागन मिश्रा एवं फारबिसगंज के शिक्षाविद हर्ष नारायण दास शामिल थे। संगोष्ठी में दर्शक वर्ग से भी कुछ वक्ताओं ने अटल जी पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इनमें गर्ल्स हाई स्कूल अररिया के प्रधानाध्यापक डॉ. योगेश झा, संतोष कुमार ठाकुर, आफताब, आदि शामिल थे। इस संगोष्ठी ने अटल जी के विचारों और योगदानों को याद करते हुए समाज में उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का संचालन मुशीर आलम ने किया। मौके पर आकाश राज, दानिश रजा, अमर आनंद, विवेक कुमार, प्रतिष्ठित शिक्षाविद, समाजसेवी सहित अररिया जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए शिक्षक और टोला सेवक भी उपस्थित थे।

Related posts

न्यायमूर्ति श्री विवेक चौधरी के अरवल आगमन पर जिला प्रशासन द्वारा गरिमापूर्ण एवं आत्मीय स्वागत

राधेश्वर आजाद उर्फ अवधेश सिंह नेता जी की प्रथम पुण्यतिथि मनाया गया

हारून नगर में आरोग्यम हॉस्पिटल का उद्घाटन, विधायक श्याम रजक ने कहा- गरीब कैंसर मरीजों को मिलेंगी सरकारी सुविधाएं

error: