बिहार

मांग पूरी होने पर अधिवक्ता संघ ने आभार प्रकट किया

दानापुर(आनंद मोहन): 6 सूत्री मांगो को लेकर व्‍यवहार न्‍यायालय के परिसर में मंगलवार को अधिवक्ता संघ की बैठक आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता अशोक कुमार सिंह ने किया। बैठक में बिहार बार काउंसिल के सदस्य सह कॉर्डिनेट कमिटी के अध्‍यक्ष योगेशचन्द्र वर्मा की उपस्थिति में 6 सूत्री माँग को लेकर कानुनी बिन्दु पर विस्तार रूप से चर्चा किया गया। बैठक में अधिवक्‍ता शिव कुमार यादव ने कहा कि मांगो का ज्ञापन मुख्य न्यायधीश पटना निरीक्षी न्यायाधीश उच्च न्यायालय पटना विधि मंत्री, विधि सचिव एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश पटना एवं पाटलीपुत्रा के सांसद राम कृपाल यादव एवं अन्य पदाधिकारियों को दिया गया है।

जिसमें अभी दो मॉग पुरा हो चुका है और चार मांग अभी पुरा होना बाकी है। इसके लिए सभी न्यायमूर्ति न्यायाधीश, विधि मंत्री एवं अन्य पदाधिकारी को आभार व्यक्त करता हूँ जो आदेश पारित हुआ है वो पुरे बिहार के मुवक्किलों एवं अधिवक्ताओं के हित में है। सभा में शिवमूर्ति सिंह, अभय शर्मा, अनील कुमार, विद्या लक्ष्मी, संजय कुमार, नवाब लाल यादव, अन्नपूर्णा कुमारी, रामजीवन प्रसाद भीम शर्मा वगरेह भारी मात्रा में भाग लिये।

Related posts

सत्तापक्ष के इशारे पर मुद्दों से ध्यान भटकाने के दृष्टिगत ही पप्पू और प्रशांत किशोर तेजस्वी पर अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं : एजाज अहमद

रूस में अंतर्राष्ट्रीय पर्यवेक्षक बने सुजीत पासवान : बिहार के लिए गौरव का क्षण

जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति बीस सूत्री की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

error: