बिहार

अनवार हत्याकांड पर अख्तरूल इमान ने कहा- किसी बेकसूर को न हो सज़ा, गुनहगारों पर हो कड़ी कार्रवाई

पटना, अजित। इमारत-ए-शरिया के नजदीक हुए अनवार हत्याकांड को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं. ए आई एम आई एम प्रदेश अध्यक्ष सह आमौर विधायक जनाब अख्तरूल इमान ने इस हत्याकांड पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस मामले में पटना पुलिस ने 24 से 36 घंटे के भीतर मुजरिम को गिरफ्तार कर सराहनीय कार्य किया है. इसके लिए मैं पटना पुलिस को मुबारकबाद देता हूं.ए आई एम आई एम नेता से जुड़ी खबरों पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पार्टी के किसी भी नेता की छवि बेदाग है. पुलिस जांच कर रही है और हमें जांच पर भरोसा है. जो लोग दोषी हैं उन्हें सज़ा मिले, लेकिन जो लोग निर्दोष हैं उन्हें क्लीन चिट दी जाए. पुलिस से हम यही उम्मीद करते हैं कि वह निष्पक्ष जांच कर बेकसूरों को इंसाफ दिलाए।

उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जो भी लोग इस हत्याकांड में शामिल हैं, उन्हें जांच के बाद सख्त से सख्त सज़ा मिलनी चाहिए. लेकिन साथ ही यह भी ध्यान रखना चाहिए कि किसी बेकसूर को सज़ा न दी जाए. हमें उम्मीद है कि पुलिस निष्पक्ष जांच करते हुए गुनहगारों को सज़ा दिलाएगा और बेगुनाहों को इंसाफ मिलेगा।

जनाब अख्तरूल इमान ने बिहार में बढ़ते मॉब लिंचिंग के मामलों पर भी चिंता जताई और कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था बनाए रखना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जिम्मेदारी है, जिसमें वो पूरी तरह विफल साबित हुए हैं. उन्होंने बिहार सरकार से मांग की कि मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि आम लोगों में कानून का डर कायम रहे।

Related posts

एम्स पटना में ‘अवबोधन 2026’ का शुभारंभ, पूर्वी भारत में पहली बार एंडोस्कोपिक स्कल बेस सर्जरी का व्यापक हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण

मुंशी प्रेमचंद की 146वीं जयंती पर श्रद्धांजलि, साहित्य और संस्कृति का हुआ संगम

रहमानी 30 के छात्र उबेद आलम ने सीएमए नेशनल यूथ कॉमर्स ओलंपियाड में हासिल की ऑल इंडिया रैंक-1

error: