बिहार

महावीर कैंसर संस्थान में अब सर्वाइकल कैंसर का टेस्ट करीब ₹500 में करा सकेंगे

पटना, अजित  महावीर कैंसर संस्थान में सर्वाइकल कैंसर का जांच और काफी सस्ते दर पर हो सकेगा. ऐसी संभावना है कि अक्टूबर महीने से सस्ते दर पर सर्वाइकल कैंसर टेस्ट की शुरुआत महावीर कैंसर संस्थान में हो सकती है.महावीर संस्थान के शोध विभाग के प्रभारी डॉक्टर मोहम्मद अली से बात करने पर उन्होंने बताया कि महावीर कैंसर संस्थान के बाहर इसके जांच में लगभग ₹3000 से ऊपर लग सकते हैं, जबकि महावीर कैंसर संस्थान में बहुत जल्द यह जांच शुरू होने जा रहा है जिस पर यह खर्च लगभग ₹500 के आसपास आने की उम्मीद है.डॉ अली का मानना है कि कैंसर के सर्वाइकल जांच के लिए किसी भी महिला को पेट स्मैर टेस्ट से पहले एचपीवी टेस्ट कर लेनी चाहिए जिससे परिणाम सही-सही संज्ञान में आता है. सही समय पर इसकी सही पहचान होती है जिससे मरीज को सही समय पर इलाज प्रारंभ किया जा सकता है.

सर्वाइकल कैंसर के नए टेस्ट की जांच के लिए महावीर कैंसर संस्थान के रिसर्च विभाग के डॉक्टर मोहम्मद अली के नेतृत्व में नौ सदस्य टीम ने इस रिसर्च को 4 वर्षों में पूरा कर दिया है. वर्ष 2020 में इसका रिसर्च प्रारंभ किया गया था और उसके बाद जुलाई महीने में इस रिसर्च को पूरा करने के बाद इंग्लैंड की साइंटिस्ट रिपोर्ट नेचर पत्रिका में 30 जुलाई 2024 को इसका प्रकाशन किया गया. हमारे भारतवर्ष में प्रतीक वर्ष 1,20,000 सर्वाइकल कैंसर के नए मरीज आते हैं जिनमें 77348 महिलाओं की मौत सर्वाइकल कैंसर से प्रत्येक वर्ष भारतवर्ष में हो रही है.यह आंकड़ा काफी चौंकाने वाला है. रिसर्च विभाग के डॉक्टरों का यह मानना है कि सर्वाइकल कैंसर से प्रती वर्ष मरीजों की मौत का मुख्य कारण पैप स्मीयर टेस्ट है जिससे मरीज के शरीर के अंदर कैंसर की पहचान सही समय पर नहीं हो पाती है. डॉक्टर यह भी बताते हैं कि कैंसर की बीमारी अंदर तक चौथे स्टेज तक पहुंच जाती है, जहां से मरीज को बचा पाना डॉक्टर के लिए काफी मुश्किल होता है. ऐसी स्थिति में नया रिसर्च एचपीवी डीएनए मरीज के लिए एक नए अविष्कार के रूप में देखा जा रहा है.

Related posts

पंचायत सरकार भवनों को पूरी तरह क्रियाशील रखें : डी एम

डीएम ने किया निरीक्षण, इंटीग्रेटेड फार्मिंग से महादलित टोले के लोगों को मिलेगा रोजगार

जहानाबाद एसपी के जनता दरबार में सुनी गईं आमजनों की समस्याएं

error: