झारखण्ड

कोरोना की रफ्तार रोकने के लिए अब पुलिस होगी सख्त

धनबाद(न्यूज़ क्राइम 24): कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को देखते हुए झारखंड सरकार ने कई पाबंदियों की घोषणा की है, जिसका पालन पुलिस कड़ाई से कराएगी. क्राइम मीटिंग में 5 जनवरी को धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों को आदेश दिया है कि सरकार की गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराएं. धनबाद पुलिस प्रवक्ता डीएसपी अमर कुमार पाण्डेय ने बताया कि पुलिस अब सड़क और चौक चौराहों पर मास्क चेकिंग अभियान की शुरुआत करेगी. कोरोना मरीजों की कांटेक्ट ट्रेसिंग करेगी. टेस्टिंग में भी स्वास्थ्य विभाग की मदद करेगी, साथ ही मॉल रेस्टोरेंट में चेकिंग की जाएगी की 50 प्रतिशत क्षमता से अधिक ग्राहक तो नहीं है।वही पाबंदियों के तहत 8:00 बजे तक सभी दुकानों को बंद कराया जाएगा, पुलिस यह भी देखेगी कि किसी भी समारोह के आयोजन में क्षमता से अधिक भीड़ तो नहीं है, बाजार, मॉल में भी भीड़ भाड़ को नियंत्रित करने और मास्क लगाने पर भी सख्ती बरती जाएगी.

Advertisements
Ad 1

Related posts

अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

वार्षिक सम्मेलन मे शामिल हुए : अनूप भाई

झारखंड के दिशोम गुरु ‘शिबू सोरेन’ नहीं रहे, बेटे हेमंत सोरेन बोले – “आज मैं शून्य हो गया हूं”

error: