फुलवारीशरीफ, अजित। फुलवारी ब्लॉक गेट के पास से पुलिस ने पूर्व प्रखंड प्रमुख सुरेश पासवान के भतीजे जयप्रकाश उर्फ जेपी को सादे लिबास में उठाया था जिसका खुलासा खुद पटना के सीनियर एसपी ने किया है. उन्होंने बताया कि जेपी और उसके दोनों साथी मनीष भूषण व रवि को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि ये लोग लंबे समय से हथियार बनाने और बेचने के धंधे में सक्रिय रहे हैं और जेपी का हथियार तस्करी का पुराना नेटवर्क है. दिनांक 16.8.25 की रात को मनीष भूषण पिता मुरलीधर सा० शिव सरस्वती अपार्टमेंट शिवपुरी फ्लैट नंबर 111 थाना गर्दनीबाग जो गर्दनीबाग थाना कांड संख्या 445/25 का अभियुक्त है
उसके स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर पुलिस ने 1. रवि कुमार पिता राजकुमार प्रसाद सा० मोहल्ला मूथ थाना जानीपुर 2. जयप्रकाश पिता रामकुमार पासवान सा० ओकोपुर नगवा थाना जानीपुर 3. मंटु राम पिता महेंद्र दास सा० कन्हैया नगर रानीपुर पुल थाना फुलवारी शरीफ के घर पर छापामारी की. मंटु राम के घर से एक पिस्टल मेड इन यूएसए और दो मैगजीन बरामद किया गया जबकि जयप्रकाश के किराए के मकान से फुलवारी शरीफ ब्लॉक गेट के पास ऑर्थो केयर सेंटर से दो देसी कट्टा, एक स्टील का पिस्टल, एक मैगजीन, दो खाली मैगजीन, 29 खोखा, एक मिस फायर कारतूस और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए. इस मामले में फुलवारी थाना कांड संख्या 1341/25 दिनांक 16.8.25 धारा 25(1-b-A), 26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
इधर 16.8.25 को बेउर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति भारी मात्रा में स्मैक लेकर पटना सिटी से गर्दनीबाग होते हुए अनीसाबाद की ओर आने वाले हैं. सूचना को सत्यापित करने के लिए दंडाधिकारी की मौजूदगी में पुलिस टीम ने दशरथा मोड़ के पास वाहन जांच लगाया. इसी दौरान सिपारा की ओर से आ रही एक बाइक पर सवार दोनों व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे जिन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया गया. तलाशी के दौरान एक युवक के पास से 100 पुड़िया यानी 46 ग्राम स्मैक बरामद किया गया जबकि दूसरे के पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया. पुलिस ने बाइक को जब्त कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवकों की पहचान सुधीर कुमार उम्र 20 वर्ष पिता स्वर्गीय देवेंद्र रास सा० किला घाट थाना चौक तथा कर्ण कुमार उम्र 24 वर्ष पिता ओमप्रकाश साव सा० पिर दमड़िया थाना मालसलामी पटना के रूप में हुई है. पुलिस ने दोनों को जेल भेजते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
