क्राइमबिहार

मस्तु वर्मा और दीपक पगला हत्याकांड में संलिप्त कुख्यात अपराधी गिरफ्तार!

पटनासिटी(न्यूज क्राइम 24): मस्तु वर्मा और दीपक पगला हत्याकांड में संलिप्त कुख्यात अपराधी विजय सहनी को बहादुरपुर थाना पुलिस ने धर दबोचा है। बहादुरपुर थानाध्यक्ष युगेश चंद्र ने बताया कि गिरफ्तार विजय आलमगंज थाना क्षेत्र के मथनी तल कब्रिस्तान के पास रहता है। फ़िलहाल उसकी गिरफ्तारी कुम्हरार गुमटी के समीप वाचस्पति नगर कॉलोनी के रेलवे लाइन बाउंडरी के पास से एक साथी के साथ जाने के क्रम में किया गया है। गिरफ्तारी के क्रम में उसके पास से एक कट्टा, चार गोली और एक मोबाइल बरामद किया गया है।

Advertisements
Ad 1

हालांकि छापामारी के क्रम में उसके साथ रहे एक अन्य बदमाश मौके पर से भागने में सफल रहा। उन्होंने बताया कि विजय सहनी कई कांडों में वांछित कुख्यात अपराधी रहा है। वह काराधीन सुपारी किलर मो भावीर उर्फ मो जाहिद का दाहिना हाथ है। विगत वर्ष मई महीने में बहादुरपुर थाना क्षेत्र के शनिचरा स्थान पर धनरुआ निवासी नवीन सिंह की हत्या विजय सहनी और अन्य साथी मो भावीर, मो फिरोज एवं अन्य साथियों के साथ मिलकर किया था। उन्होंने बताया की मस्तु वर्मा और वर्ष 2021 में आलमगंज थाना क्षेत्र में दीपक पगला की हुए हत्या में भी इन बदमाशों का हाथ है।

Related posts

एम्स पटना में पप्पू यादव ने रेप पीड़िता से की मुलाकात, इलाज के लिए दी आर्थिक मदद और सख्त कार्रवाई की मांग

14 साल से विदेश में फंसे पटना के प्रोफेसर की पुकार: वेतन बकाया, डिक्री लागू नहीं, खुद को ‘जिंदा’ साबित करने की लड़ाई

मारुति नंदन संकट मोचन हनुमान मंदिर का प्रथम वार्षिकोत्सव, भव्य आयोजन की तैयारियां पूरी

error: