बिहार

एम्स में कोरोना से एक भी मौत नहीं, दो नए कोरोना मरीज हुए एडमिट

images 2021 07 10T130925.362

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): पटना एम्स में शनिवार को कोरोना से एक भी मौत नही हुई. जबकि 2 नए कोरोना  मरीज को एडमिट किया गया है. एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ संजीव कुमार के मुताबिक एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 2 नये कोरोना मरीज को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है जिसमें पटना और झारखंड के मरीज शामिल है।इसके अलावा एम्स में 3 लोगों ने कोरोना को मात दे दिया जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया. वहीं शनिवार शाम तक आइसोलेशन वार्ड में एडमिट कुल 14 मरीजों का इलाज चल रहा था. डॉ० संजीव ने बताया कि दो हजार दो सौ सत्रह लोगो की आर टी पीसीआर टेस्टिंग हुई जिसमें दो हजार इक्यानवे निगेटिव आया जबकी  एक भी पॉजिटिव रिपोर्ट नही आया है । उन्होंने बताया कि कोरोना दूसरी लहड़ में पहली बार ऐसा हुआ की एक भी पॉजिटिव रिपोर्ट नही निकला है। वहीं 126 लोगो की रिपोर्ट स्पष्ट रूप से नही प्राप्त हुआ जिसे रद्द माना गया। 

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!