उत्तरप्रदेश

नामित सभासद ने नगर पालिका पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

बलिया, संजय कुमार तिवारी। बलिया नगर पालिका परिषद के रहने वाले और नामित सभासद रवि सोनी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और आरोप लगाया कि बलिया नगर पालिका परिषद में भ्रष्टाचार चरम पर है यहां कुल 448 सफाई कर्मचारी मौजूद है लेकिन सफाई के नाम पर महज कुछ ही सफाई कर्मी काम पर दिखाई दे रहे है मैने यह जिलाधिकारी के माध्यम से यह पत्र मिला है वार्ड नंबर 07 में कुल 18 सफाई कर्मचारी है लेकिन 08 ही सफाई कर्मचारी काम पर दिखाई दे रहे थे और बाकी बस तनख्वाह उठाते है वार्ड नंबर 06 में 13 सफाई कर्मी है लेकिन पांच ही सफाई कर्मी काम कर रहे है और 08 वैसे ही वेतन उठाते है सबसे बड़ी बात तो यह है कि मैंने किया बार जिलाधिकारी को पत्र के माध्यम से अवगत भी कराया है लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

नगर पालिका परिषद के 25 वार्ड है जो 25 वार्डो में 448 सफाई कर्मचारी है और मौके पर डेढ़ सौ भी नही आकर अपना भुगतान करा ले रहे है इस लिए मैं जिलाधिकारी के पास आज शिकायत पत्र देने के लिए आया हूं अगर कोई कार्यवाही नहीं हुई तो मैं मुख्यमंत्री के पास भी जाऊंगा।यहां पर को अधिकारी है वह तो क्रप्ट है यहां पहले से होता आ रहा है मै चाह रहा हूं कि भ्रष्टाचार को रोका जाए सबके मिली भगत से बिना काम किए भुगतान किया जा रहा है।

Related posts

पीड़ित व्यक्ति ने पूर्व चेयरमैन पर लगाया जमीन कब्जा करने का आरोप

सभी मदरसों में मनाया जाएगा हर घर तिरंगा अभियान : दानिश आजाद अंसारी

सिकन्दरपुर सीएचसी में दो माह से रिक्त फार्मासिस्ट पद भरने की मांग, स्वास्थ्य मंत्री से की शिकायत

error: