बिहार

NDA प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के समर्थन में विशाल बाइक रैली का आयोजन

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर मीठापुर से विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए बोरिंग रोड तक NDA समर्थित भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा जी के समर्थन में एक विशाल बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और युवाओं ने सहभागिता की।

रैली में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद रविशंकर प्रसाद, बिहार सरकार के मंत्री श्री कुमार शैलेंद्र, सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक श्री संजीव चौरसिया जी तथा सुप्रसिद्ध अभिनेता एवं विधान परिषद सदस्य श्री पवन सिंह जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं हजारों युवा बड़ी संख्या में मौजूद थे।

सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि बाइक रैली के दौरान बांकीपुर की जनता में दिखे उत्साह और समर्थन को देखते हुए विश्वास व्यक्त किया कि बांकीपुर के प्रत्येक बूथ पर कमल खिलेगा और NDA प्रत्याशी प्रचंड बहुमत से विजयी होंगे। बांकीपुर की जनता विकास, सुशासन और जनसेवा की राजनीति के साथ है और 30 जुलाई को एकजुट होकर कमल के निशान पर मतदान करेगी।

Related posts

एक सप्ताह बाद भी महिला पर जानलेवा हमले के आरोपित गिरफ्तार नहीं, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

शराब पार्टी में दोस्तों ने युवक पर दागीं चार गोलियां, मौके पर मौत; फुलवारी में दहशत

चेन स्नैचिंग गिरोह का पटना पुलिस ने किया खुलासा, 4 गिरफ्तार!

error: