पंजाब

पंजाब में आज से नाइट कर्फ्यू, स्कूल-कॉलेज सब बंद!

पंजाब(न्यूज़ क्राइम 24): पंजाब में कोरोना मामलों की बढ़ोतरी की वजह से सरकार ने नाइट कर्फ्यू का ऐलान कर दिया है. पंजाब सरकार ने 15 जनवरी तक प्रदेश में नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया है. इसके साथ ही राज्य में अब सख्ती बढ़ाते हुए नया कोरोना गाइडलाइन जारी किया गया है जिसके मुताबिक अब प्रदेश में रात में 10 बजे से सुबह पांच बजे तक कुछ परिस्थितियों को छोड़कर आवाजाही पर पाबंदी रहेगी. इसके अलावा धारा 144 भी लगा दी गई है. आवश्यक गतिविधियों को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं। गाइडलाइन में सरकार की ओर से कहा गया है कि ऑनलाइन एजुकेशन को बढ़ावा दिया जाए. स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय सहित सभी शैक्षणिक संस्थान, कोचिंग संस्थान आदि बंद रहेंगे. सरकार ने कहा है कि सभी शिक्षण संस्थान ऑनलाइन शैक्षणिक कार्यक्रम को बढ़ावा दें. मेडिकल और नर्सिंग कॉलेज खुले रहेंगे।

Related posts

नशे में धुत ड्राइवर ने 5 गाड़ियों को मारी टक्कर, युवती ने पीछा कर पकड़ा; जड़े थप्पड

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा

दूध की थैलियां ले उड़े 4 किशोर, CCTV ने खोली पोल दुकानदार बोला नवरात्रे हैं भाई, माफ कर दिया

error: