बिहार

गौतम बुद्धा हॉस्पिटल में नवजात बच्चे की चोरी!

नालंदा(राकेश): बिहार थाना कचहरी मोड़ इलाके के एक निजी क्लिनिक से सोमवार को महिला चोर ने नवजात की चोरी कर ली। शातिर महिला खुद को आशा बता घटना को अंजाम दिया। नवजात चोरी के खुलासा से परिवार व क्लिनिक कर्मियों में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पुलिस घटना की जांच में जुट गई। पीड़ित चंडी थाना के बाजार निवासी बबन मांझी, पत्नी पूजा कुमारी को प्रसव कराने अस्पताल लाएं। जहां महिला ने बेटे को जन्म दिया। प्रसूता की हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया। जिसके बाद परिवार महिला को लेकर पुरानी अग्निशमन कार्यालय के समीप स्थित गौतम बुद्धा हॉस्पिटल पहुंचा। जहां प्रसूता इलाजरत थी। उसी दौरान एक शातिर महिला पहुंची और खुद को आशा बताते हुए मरीज की सेवा करने लगी। झांसा दे शातिर ने बबन मांझी को नाश्ता लाने भेज दिया। मौका देख महिला नवजात की चोरी कर फरार हो गई। पीड़ित लौटकर आए तो घटना का खुलासा हुआ। क्लिनिक संचालक पंकज कुमार ने बताया कि शातिर महिला ने खुद को प्रसूता का परिवार बताया था। इस कारण कर्मियों को संदेह नहीं हुआ। महिला नवजात की चोरी कर फरार हो गई। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि बच्चे की चोरी की सूचना के बाद पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष पर्यवेक्षक के द्वारा जिले के पर्यवेक्षण गृह का निरीक्षण

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप (CMG) की पहली बैठक संपन्न

टीबी मुक्त भारत अभियान : बनबमखी प्रखंड के धरहरा में आयोजित सत्संग में उपस्थित लोगों की स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा की गई टीबी जांच

error: