क्राइमताजा खबरेंबिहार

जमीन विवाद में भतीजों ने चाचा को मार दी गोली, इलाज के दौरान मौत!

फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): राजधानी पटना में शनिवार की सुबह सुबह 6:00 बजे थाना अंतर्गत मुर्गियाचक इलाके में आपसी जमीन विवाद में भतीजों ने चाचा को गोली ने मार दी। घटना के बाद आनन-फानन पुलिस की मदद से परिजनों ने घायल युवक को एम्स ले गए जहां उसने दम तोड़ दिया। मृतक मोहम्मद हकीम मियां का पुत्र मोहम्मद असगर उम्र 32 वर्ष बताया जाता है । असगर की हत्या के बाद परिजनों में रोना पीटना मच गया। वहीं इलाके में मातम का माहौल है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है। मुर्गियाचक के ग्रामीणों के मुताबिक पुनपुन के बेहरावा के रहने वाले हकीम मियां और उनके भाई का परिवार काफी वर्षों से जानीपुर के मुर्गियाचक में आकर बसा हुआ है। आपसी जमीन विवाद में दोनों परिवार में बराबर तनातनी का माहौल बना हुआ था। वही घात लगाए हकीम मिया के भतीजों ने इनके बेटे असगर को सुबह-सुबह उस वक्त गोली मार दिया जब वह घर से टहलने के लिए निकला था ।

वहीं मृतक मोहम्मद असगर के बेटे के पिता मोहम्मद हकीम ने बताया कि आपसी विवाद है । घरेलू झगड़ा में कहासुनी टन टून हो रहा था। उनका बेटा असगर सुबह-सुबह चाय पीने गया था जहां उनके तीन पोतों ने गोली मार दी है। वो लोग पहले से भी लड़ाई झगड़ा के दौरान धमकी देते थे कि गोली मार देंगे गोली मार देंगे।

जानीपुर थाना अध्यक्ष उत्तम कुमार के मुताबिक जमीनी विवाद में मोहम्मद असगर को सीने में गोली मार दी गयी । गोली मारने के आरोपी उसके ही भतीजों को बताया गया हैं । गंभीर रूप से जख्मी हालत में असगर को एम्स में भर्ती कराया गया था जहां उसकी मौत हो गई । पुलिस हत्यारोपी फरार लोंगो की गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है। फिलहाल मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घटना से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

Related posts

ट्रेन में यात्री से मारपीट, गाली-गलौज एवं जबरन अवैध वसूली कर रुपये छीनने वाले पाँच अभियुक्त गिरफ्तार!

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियां तेज प्रशासन ने किया सड़कों का निरीक्षण

पटना यातायात पुलिस ने आयोजित किया ‘लाइन डे’, कर्मियों की समस्याओं और विभागीय मामलों की हुई समीक्षा