उत्तरप्रदेश

एनडीआरएफ टीम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का रेकी किया

बलिया(संजय कुमार तिवारी): गंगा और घाघरा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर को ध्यान में रखते हुए, एनडीआरएफ और नागरिक प्रशासन की एक संयुक्त टीम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों यानी दुबे छपरा, दया छपरा, गोपालपुर रामगढ़ तहसील- बैरिया का दौरा किया. विधायक श्री सुरेंद्र सिंह और श्री अभय सिंह, एसडीएम बैरिया भी एनडीआरएफ टीम के टीम कमांडर स्पेक्टर डी.पी. चंद्रा एवं सदर तहसील के अधिकारियों के साथ बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया। यह सभी गांव हर साल गंगा नदी के बाढ़ की वजह से अत्यधिक प्रभावित रहते है। गंगा नदी से सटे नजदीकी गांव रामगढ़, दुबे छपरा,दया छपरा का रेकी कर स्थिति को जाना.

Advertisements
Ad 1

बता दें कि बलिया पहले से ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्र रहा है। यहां हर साल गंगा नदी में उफान आने से कई लोग बेघर हो जाते हैं, ऐसी स्थिति होने पर एनडीआरएफ की टीम राहत और बचाव कार्य में जुट जाती है। एक बार फिर गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बढ़ जाने के कारण तहसील सदर और बैरिया का क्षेत्र संवेदनशील बना हुआ है, संभावित बाढ़ को देखते हुए एनडीआरएफ की टीम को बलिया जिले में तैनात किया गया है। टीम अत्याधुनिक बाढ़ बचाव उपकरण, कटिंग टूल्स व उपकरण, संचार उपकरण, मेडिकल फर्स्ट रिस्पांडर किट, डिप डाइविंग सेट, इनफ्लैटेबल लाइटिंग टावर आदि से लैस है। पहले से ही एनडीआरएफ की टीम संबंधित कार्यक्षेत्र वाले जिलों में कम्युनिटी अवेयरनेस एवं कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम करती है। इसमें आम जनता व आपदा में कार्य करने वाले कर्मियों को बाढ़ से पहले की तैयारी, बाढ़ बचाव की जानकारी, अस्पताल पूर्व चिकित्सा व रेसक्यू करने का तरीका तथा अन्य सुरक्षात्मक कार्यवाहीयों के बारे में जानकारी हो तथा बाढ़ आने पर जान व माल की जोखिम को कम किया जा सके।

Related posts

बीच थ्रोबॉल ऑफ इंडिया में बिहार टीम का शानदार प्रदर्शन

पति ने नहीं मानी बात तो बेटी संग गहरे कुएं में कूदी पत्नी

कमरे में दो लोगों की शव मिलने से मची हड़कंप

error: