उत्तरप्रदेश

सामुदायिक शौचालय में गंदगी का अंबार, समूह को हो रहा भुगतान, शौचालय मौजूद नही समूह की महिलाएं

यूपी,  संजय कुमार तिवारी : बलिया से है जहां बलिया के पंदह ब्लॉक के खेजूरी गांव में लाखों रुपए की लागत से बना सामुदायिक शौचालय आज अपनी बदहाली पर आंशू बहा रही है। लगभग पांच सालो से सामुदायिक शौचालय में पूरी तरह से गंदगी का अंबार लगा हुआ है सीट में गंदगी ही गंदगी दिखाई दे रही है किसी भी शौचालय में टोटी नही है जिससे पानी मिल सकें पानी की टंकी की पाइप पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है

इस सामुदायिक शौचालय में बकायदे समूह की नियुक्ति की गई है लिए समूह की कोई भी महिला मौजूद नही रहती है जिसके चलते अराजक तत्वों को बोल बाला रहता है सरकारी धन को समूह को सचिव और ग्राम प्रधान पूरी तरह से लूटने में लगे है।ग्रामीणों ने बताया कि यह कभी खुलता नही है और जब सचिव से फोन से बात करने का प्रयास किया जाता है तो सचिव कभी फोन रिसीव नहीं करते है। वही हाल गांव के लेखपाल का भी है।

Related posts

HPV संक्रमण एवं सर्वाइकल कैंसर जागरूकता कार्यक्रम से छात्राओं को मिली महत्वपूर्ण जानकारी

सरकार से सीधी माँग : अब आरक्षण समाप्त होना चाहिए:दीपा वाष्र्णेय

श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी मितेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज को राष्ट्रीय सदस्य, संत प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी