बिहार

एनडीआरए ने बचाई महिला की जान

बिहटा(आनंद मोहन): 9वीं बटालियन एनडीआरएफ के बचावकर्मियों द्वारा बिहटा प्रखंड स्थित परेव गांव में एक महिला जिनका नाम सीमा देवी उम्र करीब 35 वर्ष थी और परेव गांव की ही रहने वाली थी उनकी जान बचाने में कामयाब रही। दरअसल तड़के सुबह ही उक्त महिला घर के पास ही बने कुएं में गिर पड़ी जो करीब 30 फिट गहरा था और करीब 5-6 फिट पानी से भरा था। महिला के गिरते ही आस पास के लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया किंतु कुआं संकरा और गहरा होने के कारण अंदर विषैले गैस की भी संभावना थी इस कारण कोई भी कुंए के अंदर जाने की हिम्मत जुटा नहीं पा रहा था। इस बीच ग्रामीणों ने रस्सी से टायर को बांध कर अंदर गिरी पड़ी महिला को सहारा देने का प्रयास किया साथ ही स्थानीय थाना को भी सूचित किया गया। उन्होंने अपनी सूझ बुझ का परिचय देते हुए तत्काल बिहटा स्थित एनडीआरएफ कैंप में संपर्क कर इस घटना की जानकारी दी। जहां से टीम कमांडर निरीक्षक मालिक कुमार के नेतृत्व में एक बचाव दल अविलंब घटना स्थल पर पहुंचा। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और पहले कुएं के अंदर से किसी भी संभावित जहरीले गैस को बाहर निकालने का प्रबंध किया और कुएं के अंदर अपने मशीनों से बाहरी स्वच्छ हवा भरी। इसके उपरांत बचाव दल के मुख्‍य आरक्षक आशुतोष कुमार ने रस्सी के सहारे कुएं में प्रवेश किया तथा पीड़िता को रस्सी की मदद से कुएं से बाहर निकाला जो की बेसूद हालत में पाई गई। उन्हें तुरंत एनडीआरएफ के एंबुलेंस से बिहटा सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां महिला की हालत स्थिर बताई गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने निरीक्षण के बाद महिला की हालत स्थिर बताई गई, खतरे की कोई बात नहीं। इस प्रकार आज फिर एनडीआरएफ के कारण एक महिला की अमूल्य जिंदगी बच गई। विजय सिन्हा, कमाण्‍डेंट, 9वीं बटालियन एनडीआरएफ ने टीम के सभी बचावकर्मियों के काम की सराहना की तथा उन्‍होने बताया कि एनडीआरएफ किसी भी आपदा में लोगों की सहायता के लिए हमेशा तैयार रहती है साथ ही साथ लोगों को सचेत भी किया कि इस प्रकार के कुंए को ढक कर रखा जाए जिससे इस प्रकार की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

Advertisements
Ad 1

Related posts

पटना में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी, अपराध नियंत्रण को और सुदृढ़ करने के निर्देश

पत्नी संग पटना साहिब पहुंचे मंत्री दीपक प्रकाश, गुरु दरबार में लगाई हाजिरी

सेकंड चांस कार्यक्रम के तहत बालिकाओं के लिए मॉक टेस्ट का सफल आयोजन

error: