बिहार

विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गुरुघर में मत्था टेका

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम24): विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद्मश्री डॉ आर एन सिंह ने सिखों के दशमे गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी के जन्मस्थली तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में मत्था टेका।गुरुघर के ग्रंथी ने सिरोपा प्रदान कर गुरुघर का आशीर्वाद दिया। उन्होंने लंगर भी छका।गुरुघर पहुँचने पर उनका स्वागत पटना साहिब प्रबंधक कमेटी के उपाध्यक्ष जगजोत सिंह सोही पटना महानगर भाजपा, के मीडिया प्रभारी प्रदीप काश ने पुष्प गुच्छ देकर किया।पद्मश्री डॉ आर एन सिंह ने कहा कि श्री गुरु गोविंद सिंह जी का जीवन हम सभी लोगो के लिए अनुकरणीय है।उन्होंने हिन्दुत्व और राष्ट्र रक्षा के लिए सर्वस्य बलिदान कर दिया था। आज के युवाओं के लिए प्रेरणा के स्त्रोत है।इस अवसर पर उनके साथ क्षेत्रीय संगठन प्रभारी चित्ररंजन जी ,पटना महानगर के संयोजक अभिषेक राणा,महानगर के सह मंत्री मनीष सोनी,गुरुद्वारा भाग उपाध्यक्ष कमलेश जी, बलराम माथुरी,नैयर इकबाल उपस्थित थे।

Related posts

सबका सम्मान, जीवन आसान’ में शेखपुरा डीएम ने सुनीं 12 जन समस्याएं, समय पर निपटारे का दिया निर्देश

शेखपुरा डीएम शेखर आनंद का सख्त फरमान – 2 सप्ताह में निपटाएं सभी लंबित आवेदन, नहीं तो कार्रवाई

बिहार : 15 अगस्त की तैयारियां शुरू, परेड ग्राउंड में होगा मुख्य समारोह – डीएम शेखपुरा ने दिए निर्देश

error: