बिहार

लोजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पीड़ित व्यापारी से मुलाकात किया

बिहार लोजपा (आर) के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने नवादा के अकौना बाजार स्थित वीणा ज्वेलर्स के यहां हुई लूट की घटना पर पीड़ित व्यापारी से मुलाकात किया। पीड़ित व्यापारी को लेकर नवादा पुलिस अधीक्षक श्री अनुभव धीमन (IPS) जी से उनके ऑफिस में मुलाकात कर घटना पर विस्तृत बात हुई और पीड़ित व्यापारी प्रशासन की बातों से संतुष्ट हुए।

Advertisements
Ad 1

श्री वर्मा ने पुलिस अधीक्षक महोदय को नवादा जिले में व्यापारी कमेटी बनाने का सुझाव दिया जिसमें हर ट्रेड के व्यापारी अध्यक्ष होगे और इस ग्रुप को एस पी महोदय लीड करेंगे।भाजपा के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक रवि गुप्ता जी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का अंग वस्त्र से सम्मान किया।पीड़ित व्यापारी के पास भाजपा के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक रवि गुप्ता जी, लोजपा (आर)जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, अयोध्या पासवान, सतेंद्र यादव, अमित गुड्डू, देवेंद्र देव वर्मा और रंजीत कुमार शाह आदि शामिल हुए।

Related posts

शेखपुरा में प्राचीन पांडुलिपियों के संरक्षण को लेकर बैठक, समुदाय की भागीदारी पर जोर

डीएम ने जनता दरबार में सुनीं फरियादें, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

आरटीई : निजी विद्यालयों में प्रवेश लेने वाले सीटों की संख्‍या नहीं भरने पर होगी कार्रवाई

error: