बिहार

नालंदा में एक साथ 6 ठिकानों पर नेशनल जांच एजेंसी की चल रही छापेमारी

नालंदा,  राकेश : सोमवार को अहले सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब NIA और बिहार ATS की संयुक्त टीम ने बिहारशरीफ शहर के पोस्ट ऑफिस मोड़ स्थित पीके गन हाउस में तड़के सुबह 4 बजे छापेमारी कर दी। इस दौरान पूरे इलाके को पुलिस ने घेर लिया और आम लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी गई।

बताया जा रहा है कि यह छापेमारी अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त, स्मगलिंग और हथियार तस्करी सिंडिकेट के नेटवर्क तक पहुंचने के संदेह में लिए की जा रही है। टीम गन हाउस के दस्तावेज, हथियारों के लाइसेंस, स्टॉक रजिस्टर और हथियारों के नंबर की बारीकी से जांच कर रही है। पूरी कार्रवाई की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई जा रही है।

जानकारी के अनुसार नालंदा में एक साथ 6 ठिकानों पर नेशनल जांच एजेंसी की छापेमारी चल रही है। जिन जगहों पर रेड हुई है उनमें बिहारशरीफ के लहेरी थाना क्षेत्र स्थित पीके गन हाउस एंड संस, चीकसौरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव, हिलसा थाना क्षेत्र के राममूर्ति नगर और इस्लामपुर थाना क्षेत्र के सकरी गांव शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि मिर्जापुर और राममूर्ति नगर का कनेक्शन सत्येंद्र प्रसाद नाम के व्यक्ति से जुड़ा है, जिसका नाम हथियारों की खरीद-फरोख्त में सामने आया था और फिलहाल वह आर्म्स एक्ट के मामले में जेल में बंद बताया जा रहा है।

इस पूरे ऑपरेशन के लिए करीब 100 पुलिस अधिकारियों की विशेष टीम बनाई गई थी, जिसने सुबह-सुबह ही सभी चिन्हित ठिकानों की घेराबंदी कर छापेमारी शुरू कर दी।

Advertisements
Ad 1

खास बात यह है कि इस कार्रवाई की जानकारी स्थानीय पुलिस को भी पहले से नहीं दी गई थी। पीके गन हाउस के संचालक रामप्रवेश कुमार ने बताया कि सुबह करीब 4:00 से ही नेशनल जांच एजेंसी की टीम के द्वारा छापेमारी की जा रही है छापेमारी के क्रम में हथियार से जुड़े दस्तावेज के अलावे मोबाइल फोन हार्ड डिस्क एवं लेनदेन रजिस्टर को जप्त कर अपने साथ ले गई फिलहाल अभी भी एक टीम के द्वारा छापेमारी जारी है

बताते चलें कि इससे पहले 4 दिसंबर 2025 को भी NIA ने नालंदा में छापेमारी की थी। उस समय बारादरी मोहल्ले में मोहम्मद परवेज और भागन बीघा इलाके में राजेंद्र यादव के घर छापेमारी हुई थी, जहां एजेंसी ने पूछताछ की थी।

वहीं 23 जून 2025 को नालंदा पुलिस और STF की कार्रवाई में 717 जिंदा कारतूस बरामद किए गए थे, जिसके बाद से ही नालंदा हथियार तस्करी नेटवर्क के रडार पर था।

फिलहाल NIA की छापेमारी जारी है और माना जा रहा है कि इस कार्रवाई में हथियार तस्करी से जुड़े मामले को लेकर छापेमारी की जा रही है

Related posts

जमीन विवाद में व्यवसायी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो गुटों की हिंसक झड़प में होटल संचालक समेत दो घायल!

भाजपा पटना महानगर के चारों विधानसभा में दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का सफल समापन

लोक कला उत्सव में झलकी परंपरा और सामाजिक संदेश, दर्जनों प्रतिभागी सम्मानित

error: