बिहार

प्रेमलोक मिशन स्कूल के छठी क्लास के नमन राज को कराटे में मिला गोल्ड, विद्यालय में किया गया नमन का अभिनंदन

फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): संपतचक बैरिया स्थित प्रेमलोक मिशन स्कूल के छठी क्लास में पढ़ने वाले नमन राज ने पटना में आयोजित एक कराटे कंपटीशन में गोल्ड मेडल हासिल कर अपने बुलंद हौसलो और हुनर की बानगी पेश की है.

प्रेमलोक मिशन स्कूल में विद्यालय के स्टूडेंट को गोल्ड मेडल मिलने की खबर से खुशी का माहौल हो गया .शुक्रवार को विद्यालय में निदेशक गुरु प्रेम , प्राचार्य समेत शिक्षक शिक्षिकाओं और विद्यालय के स्टूडेंट्स ने नमन राज को विद्यालय में सम्मानित किया और उनकी हौसला अफजाई की.

गुरु प्रेम ने बताया की रिपब्लिक ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप दिनांक 29 जनवरी 2023 को राजीव नगर पटना में आयोजित की गई , जिसमें प्रेमलोक मिशन स्कूल के छात्र नमन राज को स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ.

नमन राज को सम्मानित किए जाने के अवसर उसके माता (मां ) उपस्थित थी . गुरु प्रेम ने कहा कि विद्यालय के स्टूडेंट नमन राज को गोल्ड में मिलना पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है.

Related posts

कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर तेजस्वी यादव ने पटना साहिब में टेका मत्था, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

संविधान के मूल्यों को धरातल पर उतारने का काम भाजपा सरकार ने किया : गुरुप्रकाश पासवान

सुशासन दिवस पर प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार