बिहार

पारस एचएमआरआई हॉस्पिटल में बिहार सरकार के सभी कर्मचारियों का किफायती दर पर होगा इलाज

फुलवारीशरीफ/पटना(अजीत यादव): पारस एचएमआरआई हॉस्पिटल पटना में अब बिहार सरकार के सभी कर्मचारियों का इलाज सीजीएचएस यानी सेंट्रल गर्वमेंट हेल्थ स्कीम से शुरू हो गया है। यह इलाज सीजीएचएस एन ए बी एच कैश दर पर होगा। बिहार के सभी सरकारी कर्मचारियों को इससे लाभ होगा।

पारस एचएमआरआई हॉस्पिटल में बहुत ही किफायती दर पर उनका विश्वस्तरीय इलाज होगा। उन्हें अच्छे इलाज के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसकी घोषणा पारस हेल्थकेयर ईस्ट के रीजनल डाइरेक्टर डॉ सुहास आराध्ये ने की है ।

उन्होंने बताया की इस योजना के तहत यहां मरीजों के हर तरह की बीमारियाँ जैसे – अंकोलॉजी (कैंसर), कार्डियोलॉजी (हृदय रोग), गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, युरोलॉजी, पल्मोनरी (फेफड़ा रोग), अर्थोपेडिक हड्डी रोग, ईएनटी लैप्रोस्कोपिक एंव जेनेरल सर्जरी का इलाज होगा। अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 8809408586, 9264447381 पर कॉल करके मरीज़ ओपीडी अपॉइंटमेंट और डॉक्टरों के बारे में जानकारी ले सकते हैं।

Related posts

पटनासिटी के 9tees Cafe में पहली बार आयोजित हुई दिवाली पार्टी, गेम्स और संगीत से सजी शाम

बिहार में भाजपा वोट चोरी ही नहीं कर रही है, बल्कि जनादेश की डकैती भी कर रही है : प्रो मनोज कुमार झा

सिख विरोधी नरसंहार के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए दिल्ली में पदयात्रा