बिहार

बिहार में हत्याएं पर हत्याएं हो रही, लेकिन नीतीश जी कहते है कहां कोई आपराधिक घटना घट रहा : चिराग पासवान

पटना, न्यूज क्राइम 24। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार में बढ़ते अपराध की घटनाओं पर तंज कसा है श्री चिराग ने ट्वीट कर लिखा है कि मीडिया में बिहार के मुख्यमंत्री जो कि गृहमंत्री भी है जो कहते हैं कि बिहार में कहां कोई आपराधिक घटना घट रही है, कौन कह रहा है कि बिहार में अपराध है। चिराग ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से सवाल पूछा है कि आज भी 2 हत्याएं हुई है बिहार में और तो और आपके ही विभाग के अधिकारी (पटना के बरिया पुलिस अधीक्षक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताते है कि पटना में बीते 30 दिनों में 30 हत्याएं हुई है।

आंकड़े बताते है कि बिहार में पिछले 9 महीनों में 2000 से अधिक हत्याएं हुई है और 4800 से अधिक आपराधिक मामले सामने आए है, बताइए मुख्यमंत्री जी ये अपराध नहीं तो और क्या है? लेकिन नीतीश कुमार जी आपको ये तब न मालूम हो जब आपका ध्यान बिहार पर केंद्रित हो। आपका ध्यान तो प्रधानमंत्री बनने और घमंडिया गठबंधन के संयोजक बनने पर है। उक्त आशय की जानकारी कुंदन पासवान ने दी। उक्त आशय की जानकारी लोजपा (रा) के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन पसवान ने दी।

Related posts

न्यूज़ क्राइम 24 खबर का असर : पार्षद ने लिया संज्ञान, सड़क और जलजमाव की समस्या के समाधान का आश्वासन

विधायक देवंती यादव ने जगाया देशप्रेम का जज्बा, हर घर तिरंगा लगाने का किया आह्वान

गन्ना विस्तार अभियान के तहत दरभंगा जिले के 24,215 किसानों ने प्राप्त की गन्ना आईडी

error: