बिहार

नगर निगम का ‘मेरी सड़क-मेरी जवाबदेही’ अभियान

पटना(न्यूज क्राइम 24): पटना नगर निगम के ‘मेरी सड़क-मेरी जवाबदेही’ अभियान की शुरुआत हुई. साथ ही निगम के सभी 75 वार्डों में सड़कों की सफाई शुरू हो गई. जो लोग इसमें सहयोग नहीं करेंगे, ऐसे लोगों को अब निगम ‘सड़क शत्रु’ का दर्जा देगा। वहीं इस कार्यक्रम के तहत वार्ड नम्बर-10 में आयोजित कार्यक्रम का नगर आयुक्त अमिनेश परासर, स्थानीय पार्षद गीता देवी, प्रभारी सफाई निरीक्षक, सभी सेक्टर के सफाई पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर) को सम्मानित कर शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त शिला ईरानी, पटना नगर निगम के पुर्व उपमहापौर सह पार्षद विनय कुमार पप्पु, पार्षद सर्वश्री जीत कुमार, जयप्रकाश यादव, भुषण यादव, भारती देवी, सोनी देवी, पुर्व पार्षद सर्वश्री विनोद यादव, सुनील यादव, मुकेश कुमार पासवान के साथ बिटटू सिंह (जदयू नेता) उपस्थित रहे।

Related posts

स्कूल में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह

कन्हैया नगर मुसहरी में दर्जनों महादलित परिवारों के घर तोड़े जाने से आक्रोश

जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने कंट्रोल कमांड सेंटर का किया निरीक्षण, फ्लड फाइटिंग कार्यों की समीक्षा की

error: