बिहार

सांसद रामकृपाल ने फुलवारी नगर परिषद में की समीक्षा बैठक

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): फुलवारी शरीफ नगर परिषद में पहुंचे सांसद रामकृपाल यादव ने चेयरमैन पदाधिकारी नप कर्मियों और वार्ड पार्षदों के साथ बातचीत कर सैनीटाइजेशन, साफ सफाई और कोरोना से बचाव के लिए चलाए जा रहे जागरूकता अभियान समेत बरसात के पूर्व नालों की उड़ाही के कार्यों के बारे में विस्तार से बैठक कर जानकारी ली. सांसद ने नगर परिषद के कार्यों को संतोषजनक बताया और तमाम लोगो से साफ सफाई कोरोना से बचाव के गाईड लाईन के अनुपालन की अपील की. चेयरमैन ने सांसद को बताया कि हर वार्ड में सैनीटाईजेशन और फॉगिंग कराया जा रहा है. बरसात में जल जमाव न हो इसके लिए अभी से उड़ाही कराया जा रहा है. इस मौके पर चेयरमैन आफताब आलम वार्ड पार्षद रमेश यादव समेत अन्य मौजूद रहे।

Related posts

उपमंत्री का दर्जा मिलने पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा में उत्साह और खुशी की लहर

पत्रकार कुंदन कुमार की गिरफ्तारी पर RJD ने उठाए सवाल, पुलिस कार्रवाई की जांच की मांग

ज्वेलर्स की हत्या के विरोध में कैंडल मार्च, हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग

error: