क्राइमबिहार

दानापुर में मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़

दानापुर(अजीत यादव): पटना के दानापुर में मोटरसाइकिल चोर गिरोह के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस टीम ने अट्ठारह चोरी की मोटरसाइकिल को बरामद करने में सफलता प्राप्त किया है। साथ ही पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह के साथ-साथ सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने रंजीत कुमार , गोलू कुमार , नितीश कुमार , विशाल कुमार , जीतू कुमार , धर्मेंद्र कुमार और भागीरथ राय को गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि मोटरसाइकिल चोरी करने के बाद यह सभी अपराधी अपने क्लाइंट को व्हाट्सएप के माध्यम से मोटरसाइकिल का फोटो दिखा कर मोल भाव तय करते थे। पटना के दानापुर पुलिस ने शुक्रवार को पटना एवं आसपास के इलाकों में व्हाट्सएप पर फोटो दिखाकर मोटरसाइकिल बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है । पुलिस ने इनके पास से लूटी गई 18 मोटरसाइकिल के साथ 7 अपराधियों को धर दबोचा । पुलिस ने इनके पास से कई स्मार्टफोन भी जप्त किया है।

Advertisements
Ad 1

दरअसल, दानापुर पुलिस को पिछले कई महीनों से आसपास के इलाकों में भारी संख्या में मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत मिल रही थी । पुलिस ने इसके लिए एक टीम गठन कर वाहन छापेमारी अभियान चलाया । पुलिस को इस ने भारी सफलता हाथ लगी है । पुलिस ने चोरी गई 18 मोटरसाइकिल के साथ 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस ने इनके पास से 4 स्मार्टफोन भी बरामद किए हैं । दानापुर थाना में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक पश्चिम राजेश कुमार ने बताया कि मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत पर दानापुर के पुलिस द्वारा छापामारी के क्रम में मोटरसाइकिल चोर गैंग का उद्भेदन किया है।

Related posts

जिलाधिकारी ने ‘सड़क सुरक्षा माह-2026’ के विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

कैदियों को तनाव कम करने एवं खेलकूद से जोड़ने को लेकर क्रिकेट मैच का भी उद्घाटन

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला अनुकम्पा समिति की बैठक आहूत की गई

error: