बिहार

चेहल्लुम और श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर निगरानी एवं सहायता शिविर का आयोजन

पटना सिटी, न्यूज क्राइम 24। चौक थाना शांति समिति की ओर से चेहल्लुम और श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर स्थानीय चौक पर निगरानी एवं सहायता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ चौक थानाध्यक्ष गौरी शंकर गुप्त ने किया। कार्यक्रम का संचालन शांति समिति के सदस्य एवं वरीय समाजसेवी रामजी योगेश ने की। वहीं मुख्य अतिथि के तौर पर पटना सिटी के एएसपी सारथ आरएस भी उपस्थित हुए उनका स्वागत शांति समिति के सदस्यों की ओर से अंग वस्त्र और बुके देकर किया गया।

Advertisements
Ad 1

सहायता शिविर में मेडिकल फ्रॉम चिकित्सा व्यवस्था भी की गई है। इस अवसर पर चौक थाना के अपर थाना अध्यक्ष रमेश कुमार, शांति समिति के सदस्य अंजू सिंह, प्रफुल पांडे, संजीव यादव, संजीव सिंहा, राजेश शुक्ला उर्फ टिल्लू, डॉ विनोद अवस्थी, संजीव देवड़ा, मानस कपूर आदि उपस्थित थे। शिविर में जल की व्यवस्था की गई। शिविर के द्वारा 8 तारीख तक निगरानी और सहायता प्रदान की जाएगी।

Related posts

जमीन विवाद में व्यवसायी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो गुटों की हिंसक झड़प में होटल संचालक समेत दो घायल!

नालंदा में एक साथ 6 ठिकानों पर नेशनल जांच एजेंसी की चल रही छापेमारी

भाजपा पटना महानगर के चारों विधानसभा में दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का सफल समापन

error: