बिहार

दस माह पहले दुबई कमाने गया फुलवारी के युवक मोहम्मद नौशाद ने वहां कर ली सुसाइड

फुलवारी शरीफ, अजित। पटना के फुलवारी शरीफ नगर परिषद के कचहरी मोहल्ला में रहने वाले 36 वर्षीय युवक मोहम्मद नौशाद ने दुबई में डिप्रेशन में आकर सुसाइड कर ली. इसकी खबर यहां उसके परिवार वालों को मिली तो परिवार वालों में कोहरा मच गया. पत्नी और चार बेटियों के साथ पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल होने लगा है. पूरा परिवार अब मोहम्मद नौशाद के शव के भारत आने का इंतजार में रोते बिलखते भूखे प्यासे बैठा हुआ है. परिजनों का कहना है कि आवश्यक कागजात वहां भेज दिया गया है.

मोहम्मद नौशाद कचहरी मोहल्ला में रहने वाले मोहम्मद शफी के पांच बेटों में एक पुत्र था. मोहम्मद नौशाद की पत्नी राबिया प्रवीण ने बताया कि उनके पति मोहम्मद नौशाद पेंटर का काम करने के लिए दुबई गए थे ईसापुर के रहने वाले एजेंट मोहम्मद नसरुल ने उन्हें दुबई में ₹40,000 वेतन दिलाने को कह कर भेजा था, लेकिन उनके पति को वहां महज 14 से 15 हजार के आसपास वेतन मिल रहा था. कम वेतन मिलने से उनके पति वहां बहुत डिप्रेशन में थे.

हालांकि उन्हें उम्मीद नहीं थी तो उनके शौहर वहां सुसाइड कर लेंगे.पत्नी ने बताया कि दो अक्टूबर को दुबई से एक मनहूस कॉल आया जिसमें बताया गया कि उनके शौहर मो नौशाद ने दुबई में अपने कमरे में सुसाइड कर लिया है.इसके बाद उनके घर में रोना पीटना मच गया और पूरे परिवार में कोहरा मच गया. मो नौशाद के घर में माँ,पिता मो शफी,पत्नी राबिया परवीन, चार बेटियां सबा परवीन शमा परवीन शमायम परवीन, इल्मा परवीन को अब मोहम्मद नौशाद के शव के आने का इंतजार है.

Related posts

नदी थाना पुलिस ने 1.426 किलो गांजा जैसे मादक पदार्थ के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार!

सहकारिता के माध्यम से विधान मंडल के सदस्यों एवं कर्मचारियों को सस्ती दर पर घरेलू उपयोग की वस्तुएँ उपलब्ध कराने की पहल

जीसस एंड मेरी एकेडमी में कंदील मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा