पटना, न्यूज क्राइम 24। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवम पटना साहिब सांसद रविशंकर प्रसाद आज अपने संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत बख्तियारपुर विधानसभा के खुशरूपुर प्रखंड के दो पंचायतों अलावलपुर और चौड़ा पंचायत में सम्मिलित हुए। तथा स्थानीय लोगों से संवाद कर केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी एवं लाभार्थियों से मुलाकात भी किया। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं के स्टॉल्स का अवलोकन किया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री प्रसाद ने कहा की ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ से प्रतिदिन लाखों लोग काफी उत्साह से जुड़ रहे है।
देश के इतिहास में ये प्रथम बार हो रहा है कि केंद्र की सभी जनकल्याणकारी योजनाएं विकसित भारत संकल्प यात्रा के जरिए जरूरतमंद तक पहुंच रही है। माननीय पीएम श्री नरेंद्र मोदी जी की दूरदर्शिता के साथ आरंभ हुई यह यात्रा, नए भारत के विकास की नई गाथा लिखने वाली है। क्षेत्र की जनता बहुत ही उत्साह के साथ आयुष्मान कार्ड शिविर, सुकन्या समृद्धि योजना,पीएम स्वनिधि कैंप, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, आधार कार्ड कैंप का लाभ उठा रहे है व किसान भाई नेचुरल फार्मिंग, ड्रोन के द्वारा खेतों में छिड़काव सहित अन्य संबंधित जानकारी ले रहे है।
साथ ही गरीब कल्याण को समर्पित भाजपा सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूकता को और बढ़ाने व इनका लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने के उद्देश्य से शुरू किए गए ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ भारतीय जनता पार्टी की ‘अंत्योदय’ के संकल्प को साकार कर रही है। साथ ही श्री प्रसाद ने “विकसित भारत संकल्प यात्रा” कार्यक्रम में शामिल होकर स्थानीय जनता को विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने की शपथ दिलाई। आम जनमानस वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्पों की सिद्धि हेतु उत्साहित हैं।
