बिहार

आधुनिक के साथ साथ पारंपरिक खेलों को भी देश की मोदी सरकार दे रही है बढ़ावा – जे पी मेहता

पटना(न्यूज क्राइम 24): भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ द्वारा 30 जुलाई से 05 अगस्त बिहार के प्रत्येक जिले में खिलाड़ियों के बीच जनसंपर्क चलाया जा रहा है। उसी अवसर पर आज भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी जे पी मेहता ने पटना सिटी के टाइकांडो एसोसिएशन में खिलाड़ियों से जनसंपर्क किया।

उक्त अवसर पर क्रीड़ा प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी जे पी मेहता ने खिलाड़ियों को बताया कि देश की मोदी सरकार ने सभी पारंपरिक खेलों को भी बढ़ाने का कार्य किया है एवं खिलाड़ियों का मनोबल भी बढ़ाया है जिससे आज देश में खिलाड़ियों के लिए एक बेहतरीन प्लेटफार्म बना है और वो देश के लिए प्रतियोगिताओं में भाग ले कर देश के लिए मेडल ला रहे है। साथ ही साथ जे पी मेहता ने कहा की बिहार में प्रतिभावान खिलाड़ियों की कमी नही है परंतु लगातार बिहार सरकार द्वारा खिलाड़ियों की उपेक्षा के कारण बिहार के खिलाड़ी को उचित प्लेटफार्म और सुविधा प्रदान नही हो पा रहा है।

Related posts

मधुरेंद्र ने उकेरी नीतीश कुमार की 10 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा, रेत पर लिखा ‘बिहार का सर्वांगीण विकास’

2 दिसंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा श्री मंगशीर वदी नवमी महोत्सव 2026, दादी मंदिर में होगा भव्य आयोजन

तख्त श्री पटना साहिब में ‘लंगर ऑन व्हील्स’ की शुरुआत, जरूरतमंदों तक पहुंचेगा गुरु का लंगर