ताजा खबरेंराष्ट्रीय

मोदी सरकार ने देशवासियों को दिवाली पर बड़ा तोहफा दिया, पेट्रोल-डीजल के दाम घटे!

नई दिल्ली(न्यूज़ क्राइम 24): दीपावली पर मोदी सरकार ने देशवासियों को बड़ा तोहफा दिया है. पेट्रोल और डीजल के दामों में कमी की गयी है. छोटी दिपावली के मौके पर केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीज़ल पर एक्साइज ड्यूटी में कमी की घोषणा की है. पेट्रोल और डीज़ल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क में भारी कटौती की गयी है. नई कीमतें कल सुबह लागू होगी. पेट्रोल की कीमतों में 5 रुपये और डीजल की कीमतों में 10 रुपया उत्पाद शुल्क में कटौती की गयी है.

100 रुपये के पार पेट्रोल-

देश के अधिकतर शहरों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार चला गया है और लगभग हर रोज करीब 35 पैसे महंगा हो रहा है. 4 अक्टूबर 2021 से 25 अक्टूबर तक पेट्रोल की औसत कीमत में यहां 8 रुपये से अधिक की बढ़ोतरी हो चुकी है. कुछ शहरों में डीजल का दाम भी 100 रुपये प्रति लीटर पहुंच चुका है।

Related posts

मछुआरों ने हिम्मत की ऐसी मिसाल पेश की, जिससे नन्हे हाथी की जान बचाई गई

विधायक नौक्षम चौधरी ने समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुँचीं जिला पदाधिकारी : वर्षा सिंह

error: