बिहार

महिला सशक्तीकरण की मिसाल बनी मोदी सरकार : नंदकिशोर

पटना, न्यूज क्राइम 24। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने लोकसभा में नारी शक्ति वंदन विधेयक पारित होने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक कदम को लिए देश-दुनिया हमेशा याद रखेगी।

श्री यादव ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में महिला सशक्तीकरण की दिशा में जो कार्य हुआ है, वह मिसाल बन चुका है। पीएम मोदी ने हर वर्ग की महिलाओं की बेहतरी के लिए कार्य किया है शिक्षा, स्वास्थ्य स लेकर महिलाओं के स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता के लिए कई कार्य किये गये हैं। श्री यादव ने कहा कि मोदी सरकार ने ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना’ के माध्यम से महिलाओं के साथ होनेवाली घरेलू हिंसा को रोकने और महिलाओं की मदद के लिए उल्लेखनीय कार्य किया।

Advertisements
Ad 1

श्री यादव ने कहा कि इसके अलावा ‘सुकन्या समृद्धि योजना’, ‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’, ‘सुरक्षित मातृत्व आश्वासन योजना’, ‘फ्री सिलाई मशीन योजना’ और प्रधानमंत्री समर्थ योजना सहित कई योजनाओं से महिलाओं का जीवन सहज और सरल हुआ और महिलाएं समृद्ध बनीं।

Related posts

विश्व थैलेसीमिया दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 200 से अधिक छात्राओं ने लिया भाग

महावीर आरोग्य संस्थान में अब रात 9 बजे तक होगी पैथोलॉजिकल जांच

पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेरोजगार बेटों को रोजगार, शिक्षक अभ्यर्थियों को लाठी यह अन्याय नहीं चलेगा : राजेश राम

error: