बिहार

होली मिलन समारोह में पहुंचे विधायक गोपाल रविदास गांव वालों के साथ जमकर गाए फाग, जमकर उड़ी गुलाल

फुलवारीशरीफ, (न्यूज़ क्राइम 24) विधानसभा के अंतर्गत ढ़िबरा पंचायत के फतेहपुर गाँव में महागठबंधन द्वारा भव्य होली मिलन समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में विधायक गोपाल रविदास मुख्य अतिथि रहे और उन्होंने महा गठबंधन के नेता एवं अन्य ग्रामीण लोगों के साथ होली की खुशियाँ बाँटी और गांव वालों के साथ फाग के गीतों पर झूमते नजर आए.कार्यक्रम में गुलाल उड़ाकर और ठुमके लगाकर सभी ने होली का आनंद लिया और आपसी प्रेम व सौहार्द का संदेश दिया.

इस अवसर पर महागठबंधन के वरिष्ठ नेता ध्रुव यादव, प्रखंड अध्यक्ष श्रवण यादव, प्रखंड प्रमुख, पूर्व विधायक उदय मांझी, जिला परिषद सदस्य दीपक मांझी, दिनेश रजक, राजद नेता लाल बहादुर, टिंकू यादव, संजय यादव, सुरेन्द्र यादव, भाकपा माले फुलवारी प्रखंड सचिव गुरुदेव दास, शरीफ मांझी, शाधू शरण सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

Related posts

धनतेरस और दीपावली को लेकर पटना के प्रमुख बाजारों में यातायात व्यवस्था का जायजा

विधायक पूर्णिमा साहू ने की मिट्टी के दीयों और सजावटी सामानों की खरीदारी

छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी ने किया घाटों का निरीक्षण