बिहार

पटेल हॉस्टल में वसंत पंचमी पर माँ सरस्वती पूजा, विधायक अरुण मांझी हुए शामिल

पटना, अजित। वसंत पंचमी के अवसर पर पटेल हॉस्टल, पटना में माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनता दल (यूनाइटेड) के विधानसभा सचेतक एवं मसौढ़ी विधायक अरुण मांझी शामिल हुए. उन्होंने माँ सरस्वती की विधिवत पूजा कर छात्र-छात्राओं के ज्ञान, बुद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Advertisements
Ad 1

पूजा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे, जिससे पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अरुण मांझी ने कहा कि वसंत पंचमी का पर्व विद्यार्थियों के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि माँ सरस्वती ज्ञान, विवेक और संस्कार की प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएँ शिक्षा के माध्यम से समाज और राष्ट्र के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। विधायक अरुण मांझी ने कहा कि अनुशासन, परिश्रम और नैतिक मूल्यों के साथ अध्ययन कर ही जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने माँ सरस्वती से शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद लिया।

Related posts

श्री राधाकृष्ण की भव्य शोभायात्रा निकाली गई

पटना-गया रोड पर बालू लदे ट्रकों की लंबी कतार, यातायात व्यवस्था चरमराई

छात्रा की तीसरी मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजनों ने हत्या कर फेंकने का लगाया आरोप

error: