बिहार

नाबालिक से छेड़छाड़, थाने में आवेदन देकर लगाई न्याय की गुहार

अररिया(रंजीत ठाकुर): नाबालिक लडक़ी से जबरन जिस्मानी संबंध बनाने के प्रयास का घटना के दो दिनों के बाद भी नहीं हुई अभियुक्त की गिरफ्तारी ,न्याय के लिए दर-दर भटक रही नाबालिक लड़की ,यह मामला  सोनापुर पंचायत के चकोड़वा वार्ड संख्या-05 का बताया जा रहा है जहां बीते सोमवार को शाम के 7:30 बजे के लगभग नाबालिक लड़की अपने घर के बगल में  शौच के लिए गई थी वहीं पर पूर्व से घात लगाए गांव के ही 32 वर्षीय  श्रवण पासवान नामक युवक ने नाबालिक लड़की को चाकू का भय दिखाकर बंधक बनाकर जबरन उठा लिया एवं 100 की दूरी पर जाकर मकई के खेत में जबरन जिस्मानी संबंध बनाने का प्रयास किया लेकिन काफी मशक्कत के बाद नाबालिक लड़की ने अपने हाथ को किसी तरह खोल कर मुंह से कपड़ा को हटाते हुए हल्ला करने लगी तथा उसकी आवाज सुनकर लड़की का चचेरा भाई दौड़कर खेत की ओर आया तो  अपनी बहन को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया तथा आरोपी युवक घटना अस्थल से  फरार हो गया वही घटना के बाद आरोपी ने पंचायत कर  मामले को सुलह समझौता कर लेने का भरसक प्रयास किया  तो वही दूसरी ओर पीड़िता को आरोपी के द्वारा जान से मारने का धमकी भी दिया गया कि अगर मामलों के लेकर थाना पुलिस या किसी भी तरह का सूचना किसी और को दिया गया तो जान से मार दिए जाओगे । वहीं पीड़िता के माता पिता  अपनी पुत्री को लेकर मंगलवार को महिला थाना अररिया गए जहां आवेदन लेने के बाद कहा गया की मामला क्षेत्रीय थाना बथनाहा में पड़ता है आप वही आवेदन दीजिए जिसके बाद पीड़िता माता पिता के साथ गुरुवार को बथनाहा थाना आई जहां यह करके लौटा दिया गया कि  महिला थाना में जब आवेदन दिया गया है तो यहां इसकी कोई जरूरत नहीं वही पीड़िता  तथा उनके परिजनों के द्वारा गुरुवार को महिला थाना अररिया जाकर पुनः न्याय का गुहार लगाया गया जिसके बाद महिला थाना के ए एसआई अणिमा कुमारी ने सोनापुर पंचायत के चकोडवा गांव आकर मामले का जाँच किया , जांच के बाद महिला  ए एसआई ने बताया कि पीड़िता द्वारा लगाया गया आरोप सत्य पाया गया है , मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ करवाई की जाएगी।

Advertisements
Ad 1

Related posts

दो दिवसीय माटी का दंगल कुश्ती प्रतियोगिता का उपमुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

शहीदों के स्मृति में एक दीप शहीदों के नाम कार्यक्रम कर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि विजय कुमार सिन्हा

मैट्रिक परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त : जूता-मोजा पहनकर आने पर पाबंदी, आधे घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य

error: