बिहार

मंत्री अनीता देवी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और ‘‘सुनवाई’’ करेगें

पटना, न्यूज क्राइम 24। बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव के पहल पर राजद द्वारा चल रहे ‘‘सुनवाई’’ कार्यक्रम राजद कार्यालय में दिनांक 02 जनवरी 2024 मंगलवार को शिक्षा मंत्री प्रो चंद्रशेखर एवं पिछड़ा, अति- पिछड़ा कल्याण मंत्री अनीता देवी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और ‘‘सुनवाई’’ करेगें।

इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रदेश राजद के प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि दोनों मंत्री से मिलने वालों को मंगलवार 02 जनवरी 2024 को राजद कार्यालय में पूर्वाह्न 10 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच आवेदक स्वयं उपस्थित होकर रजिस्ट्रेशन कराकर ही सुनवाई कार्यक्रम मे शामिल होंगे। जिनका रजिस्ट्रेशन होगा क्रमानुसार अपराह्न 01 बजे से अपराह्न 03 बजे तक मंत्री द्वय बारी-बारी से कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनेगें और आवश्यक कार्रवाई करेगें।

एजाज ने आगे बताया कि कार्यकर्ताओं को मंत्रीगण से मिलकर अपने-अपने क्षेत्र से जुड़े जनसमस्याओं अथवा शिकायतों से उन्हें अवगत कराने के लिए आवश्यक संलग्नों के साथ लिखित में आवेदन देना होता है, उसी के अनुसार सुनवाई के बाद कार्रवाई की जाती है।

Related posts

एम्स पटना ने जिला स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए 6-दिवसीय सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकालीन प्रशिक्षण का किया शुभारंभ

जहानाबाद में साइबर अपराध से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, ‘नया सवेरा 3.0’ के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

चंद्रवंशी महासभा की संगठनात्मक बैठक एवं सर्वसम्मति से नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन

error: