बिहार

मेंस मार्ट का शुभारंभ, ग्राहकों के लिए नए फैशन उपलब्ध

[Edited By: Robin Raj]

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): कालीस्थान के बाललीला गुरुद्वारा के पास शारदीय नवरात्र के शुभ अवसर पर मेंस मार्ट का शुभारंभ पटना की मेयर सीता साहू ने शुक्रवार को फीता काटकर किया है. इस मौके पर पूर्व महापौर रूप नारायण मेहता, वार्ड 62 की पार्षद तारा देवी, पार्षद प्रतिनिधि उमेश मेहता, समाजसेवी राकेश कुमार यादव, पूर्व पार्षद शिव मेहता, चौक थाना के सुधेश्वर पासवान मौजूद थे.

कपड़े देखती हुई महिलाएं

दुकान के प्रबंधक बंटी पटेल और सुमित आर्या ने  संयुक्त रूप से सभी आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार जताया और कहा कि इसका उद्देश्य यह है कि अच्छे एवम कम से कम कीमतों में सारे नए फैशन को ग्राहकों के बीच उपलब्ध कराया जाए. यहां मेंस के लिए शर्त, टीशर्ट, परफ्यूम सहित अन्य चीज़े कम दरों में मिलेगी. वहीं इस शुभारंभ पर पटना की मेयर सीता साहू समेत सभी मुख्य अतिथियों ने ढ़ेरो सारी शुभकामनाएं एवम बधाई दी. इस मौके पर रौशन मेहता, संतोष गिरी, शानू, सुधीर कुमार, सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Related posts

भूमिहार महिला समाज ने रेनबो होम्स के बच्चों के साथ मनाई दीपावली, बांटी खुशियां

एम्स पटना में पहली बार बोन कंडक्शन इम्प्लांट सर्जरी सफल, एक दिन में तीन जटिल ऑपरेशन

झारखंड पेपर लीक मामले में भूपतिपुर से युवक हिरासत में