बिहार

बिहार सरकार का स्वर्णिम 15 साल” पुरा होने पर ऐतिहासिक बनाने के लिए बैठक

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): आज पटना साहिब विधान सभा गुरुगोविंद सिंह सेक्टर में आगामी दिनांक 24 नवंबर 2021 को बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में “बिहार सरकार का स्वर्णिम 15 साल” पुरा होने के उपलक्ष्य में जदयू प्रदेश कार्यालय के कर्पूरी सभागार में दिन के 11 बजे से पार्टी की ओर से “उत्सव समारोह” का आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारी बैठक सिमली में गुरुगोविन्द सिंह सेक्टर के अध्यक्ष पीयूष पांडेय की अध्यक्षता में हुई। अनंत अरोड़ा ने बताया उत्सव समारोह ऐतिहासिक होगा। संचालन चंदन केसरी ने किया इस बैठक में सभी नेताओं ने अपनी बातों को रखा और ऐतिहासिक सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक के बाद पटना साहिब जनता दल यूनाइटेड परिवार का सक्रिय सदस्य स्व० राजा चौधरी जी के स्वर्गवास की खबर हम सभी के लिए दुःखद है।
पुण्यात्मा के लिए एक शोक सभा का आयोजन सिमली, छोटी मंदिर में किया गया।

अनन्त अरोड़ा पटना जिला प्रवक्ता संजय कुमार, पंकज कुशवाहा, अंजलि पटेल, पप्पू पटेल, रामप्रवेश, अजय यादव, शिव प्रसाद मेहता, संजीव कुमार,राम उदागर प्रसाद विन्द, पप्पू मेहता, चंदन केसरी, शिव नारायण सिंह, कन्हाई यादव, मनोज कुमार कुशवाहा, रंजीत प्रभाकर आदि उपस्थित थे।

Related posts

कार्डिकॉन 2026 में नई तकनीक और आधुनिक उपचार पर विशेषज्ञों ने किया मंथन

भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 5400 पाउच शैंपू के साथ बाइक सवार गिरफ्तार!

नशामुक्ति की ओर’ में 300 से अधिक छात्र-छात्राओं की सहभागिता विशेषज्ञों से खुलकर हुआ संवाद