बिहार

बिहार में क्रांतिकारी पत्रकार परिषद संगठन विस्तार और जागरूकता हेतु बैठक संपन्न

अररिया, (न्यूज़ क्राइम 24) मंगलवार 14 जनवरी 2025 को केंद्रीय प्रमुख क्रांतिकारी अनिल दूबे आजाद के दिशा निर्देशानुसार क्रांतिकारी पत्रकार परिषद संगठन का विस्तार करने के लिए बिहार के प्रभारी साधन यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर मकर संक्रांति पर बिहार प्रदेश प्रभारी यादव द्वारा पत्रकारों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डिजिटल पत्रकार संघ अररिया अध्यक्ष सुभम, नजरिया न्यूज के संवादक अररिया जिला के वरिष्ठ पत्रकार विकास प्रकाश, न्यूज क्राइम-24 के ब्यूरो चीफ रंजीत ठाकुर, प्रातः संकलन के अंकित सिंह ने क्रांतिकारी पत्रकार परिषद की सदस्यता ग्रहण की।

डिजिटल पत्रकार संघ के अध्यक्ष अररिया, ने साधन यादव को क्रांतिकारी पत्रकार परिषद बिहार प्रभारी बनने की बधाई दी। अररिया के वरिष्ठ पत्रकार विकास प्रकाश ने भी बधाई दी और संगठन को विस्तार करने में सहयोग करने की बात कही। इस अवसर पर बिहार के कई पत्रकार उपस्थित रहे, जिनमें श्याम कुमार ठाकुर, रंजीत ठाकुर, विकास प्रकाश, सुभम इत्यादि शामिल हुवे थे।

Related posts

सघन वाहन जांच अभियान45 वाहनों से ₹5.09 लाख जुर्माना वसूल

एम्स पटना में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की प्रथम बैठक आयोजित

एम्स पटना में सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थितियों पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम का अंतिम चरण शुरू

error: