अररिया(रंजीत ठाकुर): अररिया में श्री कौशल किशोर, माननीय केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री, भारत सरकार की अध्यक्षता में नीति आयोग से संबंधित कार्यों की प्रगति एवं क्रियाव्ययन को लेकर बुधवार को समाहरणालय स्थित परमान सभागार में संबंधित सभी प्रशासनिक पदाधिकारी एवं माननीय सांसद श्री प्रदीप कुमार सिंह तथा माननीय विधायकगण के साथ समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक में स्वास्थ्य, न्यूट्रीशन (आईसीडीएस), शिक्षा, कृषि, पशुपालन, वित्तीय समावेशन, स्किल डेवलपमेंट, बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर की गहन समीक्षा हुई। जिला पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सीएच द्वारा पीपीटी के माध्यम से संबंधित विभागों की प्रगति एवं उपलब्धियों से माननीय, मंत्री महोदय को अवगत कराया गया। प्रगति संतोषजनक पाया गया। माननीय मंत्री महोदय द्वारा स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान सिविल सर्जन एवं स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक पदाधिकारियों को महिलाओं एवं नवजात शिशु तथा नए माताओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं समय पर सुलभ कराने तथा सरकारी संस्थानों में डिलीवरी को बढ़ावा देने का निर्देश दिए। इसके लिए आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को जागरूक तथा प्रेरित करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं तथा नवजात बच्चों के पालन पोषण और पौष्टिक खान-पान के प्रति जागरूक करें। सभी सरकारी अस्पताल एवं स्वास्थ्य केंद्रों पर सभी आवश्यक सुविधा उपलब्ध रखें ताकि आम लोगों को इसका लाभ मिल सके।
शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि शिक्षा से कोई भी बच्चा वंचित नहीं रहे, इसके लिए बच्चों का नामांकन निश्चित करें, और पठन-पाठन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया। विद्यालय में शिक्षकों एवं छात्रों की उपस्थिति तथा सभी आवश्यक सुविधा उपलब्ध हो इसे सुनिश्चित करें। सुदूर एवं ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों का नामांकन नजदीक के विद्यालय में करने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। कार्य योजना के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा पिछड़ी जाति क्षेत्रों में स्कूलों को बढ़ावा देने की कार्य योजना के तहत व्यवस्था सुनिश्चित करें। कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि उत्पादन के क्षेत्र में बेहतर कार्य करें साथ ही साथ किसानों को जैविक खाद का उपयोग करने के लिए प्रेरित करें। इसी प्रकार मुद्रा लोन, जीवन ज्योति बीमा योजना अटल पेंशन योजना, उज्जवला योजना से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए बेहतर कार्य करें। ताकि इसका लाभ लोगों को मिले। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्देशित किया गया कि छूटे हुए सभी गांवों को सड़क एवं संपर्क पथ से जोड़ें। सभी पंचायतों में कॉमन सर्विस सेंटर आधुनिक संसाधन एवं सुविधा के साथ संचालित हो इसे सुनिश्चित करें। कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को निर्देशित किया गया कि हर घर नल जल योजना के तहत सभी पंचायतों में शुद्ध पेयजल सुलभ कराना सुनिश्चित करें, जहां भी योजना अपूर्ण है तथा शिकायत प्राप्त होने पर उसका निष्पादन निर्धारित समय सीमा के अंदर हर हालत में करना सुनिश्चित करें।
प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा के दौरान संबंधित विभागीय पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि यह सरकार की महत्वकांक्षी योजना है। इसमें किसी भी प्रकार से लाभुकों के साथ दोहन नहीं हो यदि इस प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित पदाधिकारी एवं आवास सहायक के विरुद्ध विधि सम्मत करवाई करें। जो लाभुक योग्य है उसको इस योजना का लाभ शत प्रतिशत ससमय सुलभ कराएं। जिन लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास योजना का स्वीकृति प्रदान है। उन्हें अवगत कराने हेतु माइकिंग तथा पंचायत एवं वार्ड में सूची प्रकाशित करना सुनिश्चित करें। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस को निर्देशित किया गया कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर मीनू के अनुसार बच्चों को भोजन एवं शिक्षा सुनिश्चित करें। शिकायत प्राप्त होने पर उसका निष्पादन एवं संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। प्राप्त शिकायतों के निष्पादन हेतु प्रखंड स्तर पर संबंधित पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि के साथ बैठक करें। इस प्रकार अपने संबोधन में माननीय मंत्री महोदय द्वारा सभी पदाधिकारियों को अपने कार्य करने की सोच में बदलाव करने का सुझाव दिया गया। मेक इन इंडिया के तहत हर घर में बिजली, उज्जवला, शौचालय निर्माण, भवन निर्माण के तहत कार्य करें, ताकि समाज जनता एवं देश हित में कार्य हो। स्थानीय स्तर पर उत्पादन, खाद्य पदार्थ एवं वस्तुओं का उपयोग करने के लिए इसे अभियान के रूप में लोगों को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि अररिया जिला बहुत ही पिछड़ा जिला है सभी पदाधिकारी समन्वय बनाकर सभी क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने के लिए संकल्प के रूप में कार्य करें, ताकि अररिया जिला विकसित हो आत्मनिर्भर भारत का निर्माण हो।
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के तहत लोगों को कारखाना एवं उद्योग धंधा खोलने के लिए लोन देने का प्रावधान है ताकि अधिक से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध हो एवं जीवन स्तर विकास हो इसके लिए संबंधित बैंकों से समन्वय बनाकर इसका लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए तन मन से कार्य करें। इस बैठक में माननीय सांसद श्री प्रदीप कुमार सिंह, जिला पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सीएच, माननीय विधायक सिकटी, फारबिसगंज, नरपतगंज तथा विधान परिषद सदस्य एवं अध्यक्ष जिला परिषद तथा उप विकास आयुक्त एवं संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे।
