बिहार

बूथ स्तर पर लोगों को खिलाई जा रही है फाइलेरिया से बचाव की दवाएं

कटिहार, (न्यूज़ क्राइम 24) लोगों को फाइलेरिया बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा 10 फरवरी से जिले के सभी प्रखंडों में सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा 02 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को उनके घर और सामुदायिक केंद्रों तक पहुंचकर फाइलेरिया से सुरक्षा की दवाई खिलाई जा रही है। लोगों को घर के साथ-साथ कार्यरत क्षेत्रों में फाइलेरिया सुरक्षा की दवाई उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा जिले में बूथ स्तर पर एमडीए कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। इस दौरान कार्यालयों, स्कूलों, कॉलेजों और जेल में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा उपस्थित लोगों को दवा सेवन कराते हुए भविष्य में फाइलेरिया ग्रसित होने से सुरक्षित किया जा रहा है।

बी.टेक कॉलेज में 1200 लोगों को खिलाई गई फाइलेरिया से सुरक्षा की दवाई :

बूथ स्तर पर उपस्थित लोगों को फाइलेरिया से सुरक्षित करने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा जिले के बी.टेक कॉलेज में उपस्थित लोगों को फाइलेरिया से सुरक्षा के लिए डीईसी और एल्बेंडाजोल की गोली का सेवन कराया गया। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा कॉलेज में उपस्थित 1200 से अधिक छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को फाइलेरिया से सुरक्षा की गोली का सेवन कराया गया। सभी लोगों द्वारा दवा का सेवन स्वास्थ्य कर्मियों के सामने किया गया। इस दौरान कटिहार सदर प्रखंड के भीबीडीएस संजीव कुमार के साथ साथ सहयोगी संस्था पिरामल स्वास्थ्य एबीसी टीम के जिला लीड आजाद सोहेल, प्रोग्राम अधिकारी अभिमन्यु कुमार सहित अन्य सदस्य दुर्गा कुमारी, स्वीटी कुमारी, तनु कुमारी, किरण कुमारी, पल्लवी कुमारी और मोना कुमारी द्वारा सभी लोगों को फाइलेरिया बीमारी से सुरक्षा के लिए दवा सेवन की महत्वता की आवश्यक जानकारी दी गई।

Advertisements
Ad 1

सभी लोगों को बताया गया कि साल में एक बार फाइलेरिया से सुरक्षा की दवा का सेवन करने से संबंधित लाभार्थी भविष्य में कभी फाइलेरिया ग्रसित होने से सुरक्षित रह सकते हैं। इसके साथ साथ पहले से किसी व्यक्ति के शरीर में फाइलेरिया के कीटाणु उपस्थित होने पर दवा सेवन करने से नष्ट हो जाता है। साल में एक बार फाइलेरिया से सुरक्षा की दवा का सेवन करने से संबंधित व्यक्ति भविष्य में कभी फाइलेरिया ग्रसित होने से सुरक्षित रहेंगे और सामान्य जीवनयापन का लाभ उठा सकेंगे। एमडीए अभियान के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा जिला कारागार केंद्र में 1183 लोगों, नवोदय विद्यालय में 560 लोगों को और आईटीबीपी कैम्प कोढ़ा में 540 लोगों को फाइलेरिया से सुरक्षा के लिए दवा का सेवन कराया गया। जेल भी सभी लोगों द्वारा दवा सेवन करते हुए फाइलेरिया से अपना जीवन सुरक्षित किया गया।

जिले में अबतक 78 प्रतिशत से अधिक लोगों को खिलाया गया है फाइलेरिया से सुरक्षा की दवा :

जिला भेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ जे पी सिंह ने बताया कि फाइलेरिया से सुरक्षा के लिए जिले में 10 फरवरी से एमडीए अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा लोगों के घर-घर पहुँचकर फाइलेरिया से सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य कर्मियों के सामने की डीईसी और एल्बेंडाजोल की गोली का सेवन सुनिश्चित कराया गया है। 28 फरवरी तक जिले में 78 प्रतिशत से अधिक लोगों को फाइलेरिया से सुरक्षा की दवाई का सेवन कराया जा चुका है। इस दौरान बहुत से लोगों द्वारा दवा सेवन से इंकार भी किया गया था जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मियों द्वारा संबंधित क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाते हुए संबंधित लोगों को फाइलेरिया से सुरक्षा की दवा का सेवन सुनिश्चित किया गया। सभी लोगों के साल में एक बार दवा सेवन सुनिश्चित करने से संबंधित व्यक्ति भविष्य में फाइलेरिया ग्रसित होने से सुरक्षित रहेंगे।

Related posts

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार रथ रवाना कर किया गया

मुख्यमंत्री ने जिले में चल रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का लिया जायजा

समृद्धि यात्रा के दौरान सुपौल जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की : मुख्यमंत्री

error: