ताजा खबरें

प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 6 लोग जिंदा जले, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

बांग्लादेश(न्यूज़ क्राइम 24): राजधानी ढाका से आ रही है, जहां चौक बाजार इलाके में एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गयी। इस घटना में 6 लोगों की मौत हो गयी।

दमकलकर्मियो का कहना है कि प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। हमने छह जले हुए शव बरामद किए हैं। मृतकों में चार की पहचान 25 वर्षीय उस्मान, 35 वर्षीय बिलाल, 22 वर्षीय शोपोन और 20 वर्षीय शरीफ के रूप में हुई है, जबकि दो और लोगों की पहचान की जानी बाकी है।

Advertisements
Ad 1

सभी छह मृतक कारखाने के ठीक नीचे स्थित एक होटल में काम करने वाले थे। फायर सर्विस एंड सिविल डिफेंस सेंट्रल यूनी के निदेशक जिल्लू रहमान ने ढाका ट्रिब्यून को मामले की पुष्टि की है।दमकल विभाग की 10 यूनिटों ने आग पर काबू पाया। दमकल सेवा ने कहा कि आग तीन मंजिली इमारत की निचली मंजिल पर स्थित बारिसल होटल के सिलेंडर से दोपहर करीब 12:30 बजे लगी थी।

फायर सर्विस और नागरिक सुरक्षा के वेयरहाउस इंस्पेक्टर अनवारुल इस्लाम ने कहा आग पर काबू पाने में कई घंटे लगे। इसके अलावा कहा है कि आग पर काबू तो पा लिया गया है, लेकिन अभी सर्च ऑपरेशन जारी है। क्योंकि आशंका जाताई जा रही है कि अभी कई शव और हो सकते हैं।

Related posts

अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार, जुआ खेलते युवक समेत एक नामजद आरोपी भी पकड़ा गया

पटना सिटी में घायल लावारिस बछड़े को मिला सहारा, गौशाला में कराया गया उपचार

BREAKING : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी, 81.79% छात्र सफल

error: