फुलवारीशरीफ, अजीत। रहमानी 30 के सीए इंटरमीडिएट 2025-26 बैच के छात्र उबेद आलम ने सीएमए नेशनल यूथ कॉमर्स ओलंपियाड 2025-26 में ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है. इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर उन्हें एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार भी प्रदान किया गया।
राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के कॉमर्स ज्ञान, वित्तीय समझ, विश्लेषण क्षमता और पेशेवर दक्षता का मूल्यांकन किया जाता है. रहमानी 30 प्रबंधन ने उबेद आलम की सफलता को उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों व मेंटर्स के मार्गदर्शन का परिणाम बताया।
संस्थान ने कहा कि रहमानी 30 का कॉमर्स कार्यक्रम विद्यार्थियों को सीए, सीएमए और सीएस जैसी पेशेवर परीक्षाओं की गुणवत्तापूर्ण तैयारी कराता है. साथ ही नैतिक मूल्यों, ईमानदारी और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ पेशेवर जीवन में आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित करता है. इस उपलब्धि पर संस्थान ने उबेद आलम, उनके अभिभावकों, शिक्षकों और कॉमर्स विभाग को बधाई दी।
